{"_id":"636a9a2aa3b0563e8b63b0ab","slug":"container-tire-burst-bike-rider-dies-etawah-news-knp7272866170","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनर से टकराई बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेनर से टकराई बाइक, युवक की मौत
विज्ञापन
सत्यसेवक की फाइल फोटो
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफई (इटावा)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कंटेनर का टायर फट गया। इस दौरान बगल में चल रहे बाइक सवार युवक का संतुलन बिगड़ गया।
कंटेनर से बाइक टकराने से उसकी मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं लगाए था।
मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के तालमपुर निवासी सत्यसेवक (35) सैफई के टिमरुआ गांव में शराब के ठेके पर काम करता था।
सोमवार रात करीब 10 बजे दुकान बंद कर वह घर जा रहा था। इस दौरान आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर नगला हरज्ञान गांव के पास बगल में चल रहे कंटेनर का अगला टायर फट गया।
धमाका होते ही सत्यसेवक की बाइक कंटेनर से जा टकराई। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसके सिर पर चोट आ गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची सैफई पुलिस ने युवक को यूपीडा की एंबुलेंस से सैफई मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
वहां उसकी सांसें थम गईं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कंटेनर को कब्जे में लिया है। चालक की तलाश की जा रही है।