फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   consumer proteat at bank due to no cash

कैश न मिलने पर ग्राहकों ने जमकर हंगामा काटा

Wed, 23 Nov 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Wed, 23 Nov 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
consumer proteat at bank due to no cash
ऊसराहार की पूर्वांचल बैंक शाखा में लगी ग्राहकों की लाइन एवं हंगामा करते ग्राहक - फोटो : अमर उजाला

ग्रामीण अंचल की बैंकों में कैश न मिलने से ग्राहकों का धैर्य टूटने लगा है। बुधवार को ऊसराहार की पूर्वांचल बैंक में कैश न मिलने पर ग्राहकों ने जमकर हंगामा किया। मामले की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तब जाकर ग्राहकों को बैंक से बाहर किया गया।  

विज्ञापन

मोदी के नोटबंदी के फैसले को सही बताने वाले लोगों का धैर्य अब टूटने लगा है। ग्रामीण अंचल में ग्राहक पांच दिन से पैसा न मिलने पर वापस लौट रहा है। बुधवार को ऊसराहार की पूर्वांचल बैंक में सुबह से ही लगभग तीन सौ से अधिक ग्राहक भुगतान लेने के लिए पहुंच गए। दस बजे जैसे ही बैंक खुली तो बैंक के शाखा प्रबंधक ने बैंक में कैश न होने का बोर्ड जैसे लगाया तो लोगों मे आक्रोश फैल गया। कई ग्राहकों ने जमा बाउचर फाड़कर बैंक कर्मचारियों के ऊपर फेंक दिए। शाखा प्रबंधक एचपी भटनागर ने ग्राहकों को बताया बैंक की ओर से लगातार रुपये के लिए डिमांड भेजी जा रही है। पैसा मिलते ही सभी का भुगतान किया जाएगा। ग्राहकों का हंगामा देख बैंक कर्मचारियों ने तुरंत ही जिला मुख्यालय पर सूचना दी, थाना पुलिस मौके पर पहुंची। किसी तरह ग्राहकों को बैंक से बाहर किया गया। ग्राहक सतीश चंद्र तिवारी, अतर सिंह शाक्य, ताले सिंह शाक्य, सोनू चौहान, सुमित पुरैला, रामबहादुर, सुरेश चंद्र, बम्हनीपुर, मोहम्मद आसिफ कदमपुर बताया वह पिछले पांच दिन से लगातार बैंक जाकर पूरे दिन लाइन में लगे रहते है। जब तक उनका नंबर आता है तब तक कैश समाप्त हो जाता है। वहीं इस संबंध में शाखा प्रबंधक एचपी भटनागर ने बताया बैंक में पैसा लेने के लिए ग्राहकों की संख्या बहुत है। एक दिन पहले ढाई लाख रुपये कैश मिला था। खाताधारकों को कतार में खड़ा कर दो हजार रुपये के हिसाब से दे दिया गया है। बैंक की ओर से लगातार कैश की डिमांड की जा रही है। इस संबंध में आरएम ए के श्रीवास्तव ने बताया उनकी हेड आफिस को पर्याप्त कैश नहीं मिल पा रहा है। जो आता है उसे दो से तीन लाख तक ही एक एक ब्रांच को भेज पा रहे है। ताखा क्षेत्र में किसानों सहित ज्यादातर लोगों के खाते पूर्वांचल बैंक में है। दस नवंबर के बाद से अभी तक शाखाओं को दस लाख रुपये तक नहीं मिला है, जिससे ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बीज केंद्रों पर किसानों को पुराने रुपये से बीज मिला, लेकिन सहकारी समितियों से खाली लौटे किसान ताखा क्षेत्र में केवल दो किसान बीज केंद्र है और दोनों ही सरसईनावर में है। इसकी जानकारी भी बहुत ही कम किसानों को है इसीलिए इन केंद्रों पर पुराने नोट से किसानों को बीज मिल रहा है। राजकीय क्त्रस्षि बीज भंडार पर किसानों को पांच सौ के नोट पर बीज मिल रहा है। इस संबंध में केंद्र प्रभारी राम सिंह माथुर ने बताया उन्हें पांच सौ के नोट पर ही बीज देने के निर्देश मिले है, हजार के नोट पर मना किया गया है। वहीं इफ्को के सरकारी कृषक सेवा केंद्र प्रभारी हजार और पांच सौ दोनों के नोट पर बीज दे रहे थे। वहीं किसानों के खाते ज्यादातर सहकारी समितियों पर है इसलिए वह सीधे समितियों पर बीज लेने पहुंच रहे हैं । यहां किसानों को पुराने नोट पर बीज नहीं मिल रहा है। किसान मुन्नालाल बहादुरपुर एवं विनोद कुमार ने बताया उन्हें समित केंद्र पर बीज नही मिला कर्मचारियों द्वारा बताया गया उनके पास अभी कोई आदेश नही है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed