फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Consisting of lover 's killing brother

प्रेमी से मिलकर की भाई की हत्या

Sun, 08 Nov 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा Updated Sun, 08 Nov 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
Consisting of  lover 's killing brother
जसवंतनगर के ग्राम सिसहाट में लगभग डेढ़ हफ्ते पहले हुए प्रशांत हत्याकांड का शनिवार को क्राइम ब्रांच ने खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने मारे गए बालक प्र्रशांत की बहन रज्जो और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, बहन और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में देख लेने पर दोनों ने मिलकर प्रशांत को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन


पुलिस का दावा है की मौके से मिली पर्ची का बहन की हैंड राइटिंग से मिलान हो गया है। गांव सिसहाट निवासी जितेंद्र पाल यादव का आठ वर्षीय पुत्र प्रशांत यादव 26 अक्तूबर को लापता हो गया था। 27 अक्तूबर को परिजनों को घर के बाहर एक पर्ची मिली थी, जिस पर लिखा था कि उसका शव घर के अंदर भूसे के कमरे में पड़ा है।
विज्ञापन


वहीं से शव मिलने पर मृतक के पिता ने गांव के ही श्यामवीर उर्फ अजय पुत्र उदयवीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसएसपी मंजिल सैनी ने घटना के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच को लगाया था। सर्विलांस के जरिए पुलिस ने शनिवार को गांव के ही उपेंद्र कुमार पुत्र वीरेद्र सिंह को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में उसने बताया कि उसके मृतक प्रशांत की बहन रज्जो से संबंध थे। प्रशांत ने दोनों को अश्लील हरकतें करते देख इसकी शिकायत करने की धमकी दी थी। इस पर दोनों ने मिलकर प्रशांत की हत्या कर दी और शव को भूसे के कमरे में डाल दिया। क्राइम ब्रांच टीम के प्रभारी आलोक राय ने बताया कि पुलिस ने मृतक प्रशांत की बहन को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने भी अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

आलोक राय ने बताया कि बदनामी के डर से दोनों ने प्रशांत की हत्या कर दी। प्रशांत की बहन ने ही घर के बाहर एक पर्ची लिखकर डाल दी। पर्ची की लिखावट व मृतक की बहन रज्जो की लिखावट एक है। जिससे हत्या की थी, वह फावड़ा भी बरामद हो गया है।


उन्होंने बताया कि  जिसके खिलाफ रिपोर्ट लिखाई गई थी उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है। फिलहाल वह जांच के दायरे से बाहर है। एसएसपी ने घटना का खुलासा करने वाली टीम को नगद इनाम दिए जाने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed