{"_id":"6545425c22d749017d063de4","slug":"congresss-responsibility-to-maintain-alliance-shivpal-etawha-news-c-216-1-etw1001-4773-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"गठबंधन बनाए रखने की जिम्मेदारी कांग्रेस की : शिवपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गठबंधन बनाए रखने की जिम्मेदारी कांग्रेस की : शिवपाल
Sat, 04 Nov 2023 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sat, 04 Nov 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
बकेवर (इटावा)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह ने कहा भाजपा को हटाने के लिए इंडिया गठबंधन को बनाए रखने की जिम्मेदारी कांग्रेस पार्टी की है। क्योंकि कांग्रेस सबसे बड़ी और राष्ट्रीय स्तर की पार्टी है। उसे अन्य दलों की भावनाओं का मान रखना चाहिए। इस दौरान सपा के पुराने कार्यकर्ताओं का हालचाल भी पूछा।
शुक्रवार को कस्बा बकेवर में एक प्रतिष्ठान का उद्घाटन करने पहुंचे शिवपाल यादव पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे। लोकसभा चुनाव को लेकर सपा रणनीति पर पूछे गए सवाल के जवाब में शिवपाल सिंह ने कहा कि सपा चाहती है कि इंडिया गठबंधन बना रहे और गठबंधन के जरिए ही चुनाव लड़ा जाए लेकिन गठबंधन बना रहे इसकी जिम्मेदारी कांग्रेस पार्टी की है।
उसे गठबंधन के सभी सहयोगी छोटे दलों की भावनाओं का भी मान रखना चाहिए तभी भाजपा को सत्ता से हटाया जा सकता है। इस दौरान सपा सपा नेता पंडित वैकुंठ पहलवान, नित्यानंद विद्यानिकेतन के प्रबंधक सौरभ प्रकाश त्रिपाठी, पूर्व चेयरमैन हमीद पहलवान, राधेश्याम चौधरी से उनका हालचाल पूछा। इस मौके सपा नेता सुशांत वर्मा, राहुल तिवारी, गपोचे त्रिपाठी, आदि मौजूद रहे।