फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Congressmen counted the failures of the government

कांग्रेसियों ने सरकार की नाकामियां गिनाईं

Thu, 25 Nov 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Congressmen counted the failures of the government
इटावा। कांग्रेसियों ने बृहस्पतिवार को कचहरी परिसर में प्रतिज्ञा यात्रा निकाल वकीलों को पार्टी की नीतियों के बारे में बताया। इस दौरान भाजपा सरकार को नाकाम करार दिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव और शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे के नेतृत्व में यात्रा में कांग्रेसियों ने महंगाई के विरुद्ध अधिवक्ताओं एवं दूर दराज से आए नागरिकों से बात की। प्रतिज्ञा पत्रों का वितरण कर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस बार उत्तर प्रदेश में पूरी ताकत से चुनाव लड़ने जा रही है। जिसमें समाज के हर वर्ग के साथ-साथ अधिवक्तागणों का भी योगदान रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अधिवक्ताओं तथा आमजनमानस से पार्टी के लिए समर्थन मांगते हुए कहा कि किसानों की कर्ज माफी, सबका बिजली बिल हाफ एवं कोरोना काल का माफ, कोरोना काल में परेशानी झेलने वाले परिवारों को 25-25 हजार रुपये की मदद की प्रतिज्ञा कांग्रेस ने की है।

उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोग कांग्रेस से जुड़कर पार्टी को बढ़ाने का कार्य करें।
प्रदेश सचिव राशिद खान, उदयभान सिंह यादव, प्रेमनारायण दोहरे एडवोकेट, हंसमुखी शंखवार एडवोकेट, संश्लेष पोरवाल एडवोकेट, संजय तिवारी, आरबी सिंह पाल, संजय दोहरे, विष्णुकांत मिश्रा एडवोकेट और सचिन शंखवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed