फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   congress protest against note bandi

नोटबंदी के विरोध में कांग्रेसियों ने दिया धरना

Mon, 21 Nov 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Mon, 21 Nov 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
 congress protest against note bandi
धरना पर बैठे कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला
500 तथा 1000 रुपये के नोटों का चलन बंद करने के विरोध में जिला एवं शहर कांग्रेस ने सोमवार को कचहरी में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। मांग की गई कि नोटबंद व पुखरायां रेल हादसे में मारे गए लोगों को केंद्र सरकार दस-दस लाख मुआवजे के तौर पर दें। रेलमंत्री सुरेश प्रभु से इस्तीफे की भी मांग की गई।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा कि नोटबंदी से आम जनता को काफी परेशानी हो रही है। तत्काल हस्तक्षेप कर इनको राहत पहुंचाएं। नोटबंदी से सैकड़ों लोगों की मौत हो गई है। लोग अपना काम छोड़कर भूखे प्यासे बैंकों की लाइन में रात दिन लगा हुए हैं। किसान कई किलोमीटर दूर चलकर सुबह से बैंकों में लाइन में लगता है लेकिन उसे कोई राहत नहीं मिल रही है। खड़ी धान की फसल काटने में परेशानी हो रही है। आलू रखने के लिए कोल्ड स्टोरेज से पैसों के अभाव में आलू नहीं निकाल पा रहा है। कहा कि अस्पतालों में इलाज भी नहीं हो पा रहा है। जिनके यहां शादी है वहां मुश्किलें हो रही हैं। नोटबंदी में मारे गए लोगों व रेल दुर्घटनाओं में मारे गए लोगों को 10-10 लाख का मुआवजा दिया जाए। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उदयभान सिंह यादव, शहर अध्यक्ष मो. राशिद खां, प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज सिंह यादव, महासचिव प्रेमशंकर शर्मा, सदस्य फजल यूसुफ खां, प्रेमनारायण दोहरे, अश्वनी त्रिपाठी, सीताराम जादौन, प्रमोद शंखवार, रामसेवक जाटव, हंसमुखी शंखवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed