फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Congress leader welcomed everywhere

कांग्रेस पदाधिकारियों का जगह-जगह स्वागत

Sun, 18 Jan 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sun, 18 Jan 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
Congress leader welcomed everywhere

प्रदेश पदाधिकारी नियुक्त होने के बाद पहली बार आए कांग्रेस नेताओं का जिले की सीमा से लेकर जिला कार्यालय तक गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।

विज्ञापन


लखनऊ से आ रहे पदाधिकारियों का स्वागत करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता कड़ाके की ठंड के बाद भी बड़ी संख्या में जिले की सीमा पर पहुंचे।

जिले की सीमा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त उपाध्यक्ष सत्यदेव त्रिपाठी, सूरज सिंह यादव, संगठन मंत्री अशोक सिंह, सचिव अनिल यादव, जोनल प्रवक्ता अतुल आक्रोश दुबे का फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया। जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित सम्मान समारोह में नेताओं को शॉल उढ़ाकर प्रतीकचिन्ह दिए गए।
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यदेव त्रिपाठी ने कहा कि कार्यक र्ताओं के एक-एक फूल का ऋण चुकाएंगे। कांग्रेस की विचारधार के साथ हमारा एक-एक कार्यकर्ता खड़ा हुआ है। केंद्र सरकार के इशारे पर धर्मांतरण के नाम पर घर वापसी जैसे प्रोग्राम चलाकर देश का माहौल बिगाड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूरज सिंह यादव ने कहा कि आज देश के किसानों का हाल बहुत बुरा है। फसल की लागत भी नहीं निकल पा रही। कें द्र तथा प्रदेश की सरकारें किसानों के हित में कोई काम नहीं कर रहीं। संगठन मंत्री अशोक सिंह यादव, सचिव अनिल यादव ने भी विचार रखें।

स्वागत समारोह की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष उदयवीर सिंह यादव ने की। स्वागत करने वालों में शहर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद खां, फजल युुसुफ, प्रेमनारायण दोहरे, धर्मराज वर्मा, ज्ञानवती यादव, संजय दोहरे, प्रेमकिशोर द्विवेदी, कोमल सिंह कुशवाह, संतोष चौधरी, कमलेश दीक्षित, प्रमोद शंखवार, रामसेवक जाटव, सीताराम जादोन, श्यामबाबू त्रिपाठी, रामनरेश यादव, संशलेश पोरवाल, कुसुमलता उपाध्याय, पल्लव दुबे, रामकुमार सविता, मलखान सिंह यादव, तुलसीदास शुक्ला, यशप्रताप सिंह भदौरिया, सुनील पोरवाल, मनोज दीक्षित आदि हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed