फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Farmer dies after getting caught in tractor's rotavator

Etawah News: ट्रैक्टर के रोटावेटर में फंसकर किसान की मौत

Thu, 29 Oct 2026 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 29 Oct 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies after getting caught in tractor's rotavator
फोटो 15:: विकास यादव। फाइल फोटो
इटावा। चौबिया थाना क्षेत्र के गुलाबपुर गांव में मंगलवार शाम खेत में आलू की जोताई कराते समय ट्रैक्टर के रोटावेटर में फंसकर किसान की मौत हो गई। वह ट्रैक्टर के पीछे लगे रोटावेटर पर बैठे थे। अचानक झटका लगने से वह संतुलन खो बैठे और मशीन के नीचे आकर फंस गए। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

गुलाबपुर निवासी विकास यादव (38) मंगलवार शाम करीब छह बजे अपने खेत पर आलू की जोताई करा रहे थे। इसके लिए उन्होंने अपने चाचा कन्हैया यादव के ट्रैक्टर का इस्तेमाल किया था। ट्रैक्टर चालक खेत में जोताई कर रहा था, जबकि विकास पीछे रोटावेटर पर बैठे हुए थे। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर में झटका लगने से विकास संतुलन खो बैठे और रोटावेटर की चपेट में आ गए। मशीन में फंसने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। खून से लथपथ हालत में परिजन उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां से उन्हें आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय रेफर कर दिया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन

विकास की मौत से पत्नी विनीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके दो बेटे आर्यन और अंश हैं। चाचा कन्हैया यादव ने बताया कि विकास चार बहनों में इकलौते भाई थे। उनकी चारों बहनों की शादी हो चुकी है। करीब 20 वर्ष पहले विकास के छोटे भाई की भी ट्रैक्टर से कुचलकर हुए हादसे में मौत हो गई थी। अब ट्रैक्टर से हुए हादसे में विकास की जान चले जाने से परिवार का दुख और गहरा हो गया है। थाना प्रभारी महेंद्र कुमार ने बताया अस्पताल से मिली सूचना के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed