फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Congress all set to form the government at the polls

सरकार बनाने को चुनाव में उतरेगी कांग्रेस

Sat, 23 Apr 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sat, 23 Apr 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Congress all set to form the government at the polls
प्रेसवार्ता करते कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यदेव त्रिपाठी। - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस 2017 के विधानसभा चुनाव में सीट बढ़ाने के लिए नहीं बल्कि सरकार बनाने के लिए चुनाव मैदान में उतरेगी। प्रदेश में गुंडाराज के खात्मा और सर्व समाज को समान अधिकार पार्टी के मुख्य मुद्दे होंगे। उत्तराखंड मामले में हाईकोर्ट के फैसले के बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह को तुरंत  इस्तीफा दे देना चाहिए।
विज्ञापन



सत्ता में आने के बाद से नरेंद्र मोदी सरकार राज्यों की अन्य सरकारों के  विरुद्ध षड़यंत्र रच रही है। पहले अरुणाचल की सरकार को निशाना बनाया गया और इसके बाद उत्तराखंड को। कहा कि प्रदेश की सपा सरकार विकास ढोंग कर ट्रंासफर पोस्टिंग का व्यवसाय चला रही है और प्रदेश की जनता का बुरा हाल है।
विज्ञापन



यह बात प्रेसवार्ता में कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री  सत्यदेव त्रिपाठी ने कही। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 के  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस किसी बडे़ राजनैतिक दल के साथ समझौता नहीं करेगी। छोटे दलों क ो साथ लेकर पार्टी प्रदेश में सरकार बनाने के लिए चुनाव लडे़गी। भाजपा, सपा और बसपा की सरकारों से जनता आजिज आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मोदी सरकार अपने शासनकाल में लगातार अन्य दलों की प्रदेश सरकारों को निशाना बनाती रही है। पहले अरुणाचल और अब उत्तराखंड मेें राष्ट्रपति शासन लगाने का प्रयास किया गया। उच्च न्यायालय के फैसले से केंद्र सरकार को मुंह की खानी पड़ी है। ऐसे में गृह मंत्री राजनाथ सिंह को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए था या सरकार को ही उन्हें बर्खास्त करना चाहिए।


कहा कि भाजपा सरकार जनता से किए एक भी वायदे पूरे नहीं कर सकी है। इधर प्रदेश में गुंडाराज कायम है। चार वर्षों मेें 157 छोटे बड़े दंगे हो चुके है। बिहार चुनाव से यह साफ हो चुका है कि सपा-भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। प्रदेश में भ्रष्टाचार किस तरह से हावी है, इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि प्रदेश सरकार की नियुक्तियों पर कोर्ट को आगे आना पड़ा और नियुक्तियों को निरस्त करना पड़ा। सरकारी तंत्र ने पीसीएस सिलेक्शन को भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ाया है।



श्री त्रिपाठी ने कहा कि चार साल में प्रदेश सरकार छह बार डीजी बदल चुकी है। यही नहीं ट्रांसफर-पोस्टिंग को व्यवसाय बनाकर सरकार बार- बार डीएम और एसएसपी को ताश के पत्तों की तरह फेंट रही है, जिससे कानून व्यवस्था और भी ज्यादा बदहाल हो चुकी है। प्रेसवार्ता के दौरान  कांग्रेस प्रदेश पदाधिकारी सूरज सिंह यादव, प्रदेश महासचिव प्रेमशंकर शर्मा, अनिल यादव, प्रेमकिशोर द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed