फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   congrees police vivad

उपवास पर बैठे कांग्रेसियों-पुलिस में नोकझोंक

Fri, 18 Dec 2020 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
congrees police vivad
ोटो संख्या 05 व 6 काग्रेस का धरना प्रर्दशन - फोटो : ETAWHA
इटावा। कृषि कानूनों को वापस लेने और दिल्ली के आंदोलनकारी किसानों के समर्थन में शुक्रवार को जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में उपवास कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शास्त्री चौराहे पर पूर्व पीएम लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा के नीचे कांग्रेस कार्यकर्ता उपवास के लिए बैठने लगे तो सिटी मजिस्ट्रेट उमेश मिश्रा व सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह ने कार्यक्रम की अनुमति न होने पर वहां से जाने को कहा। नाराज कांग्रेसी नारेबाजी कर विरोध जताने लगे तो पुलिस से उनकी नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन

निषेधाज्ञा उल्लंघन के आरोप में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस वाहन मंगवा लिए गए। कांग्रेस जिला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव, शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, वरिष्ठ नेता कोमल सिंह कुशवाहा सहित कार्यकर्ताओं को पुलिस ने उठाकर पुलिस वाहन में बैठाया। इसके बाद सभी को पुलिस लाइन ले जाया गया। बाद में शाम को सभी को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव एवं शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे ने आरोप लगाया कि सरकार आंदोलन को दबाना चाहती है। कहा कि हम किसानों के समर्थन में अपनी पूरी ताकत से खड़े हैं और सरकार के आगे नहीं झुकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष उदय भान सिंह यादव, राशिद खान, हंसमुखी संखवार, कोमल सिंह कुशवाहा, संजय तिवारी, आलोक यादव, संजय दोहरे, सुरेश शाक्य, अरुण यादव, चंद्र मोहन तिवारी, आरबी सिंह पाल, कमला वर्मा, कुसुमलता उपाध्याय, सत्येंद्र महेश्वरी, सरबर अली, आमिर खान, रामजीवन कुशवाहा, आनंद वर्मा, सुधीर शर्मा, आसिफ जादरान, सचिन संखवार, शोजैव रिजवी, विश्राम सिंह यादव, सुरेन्द्र सिंह चौहान, विपिन यादव, आकाश यादव, सतीश पोरवाल, रामवीर भदौरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed