{"_id":"6240a4d7cbe27b0128470b07","slug":"conexin-de-ms-de-mil-quinientos-morosos-por-valor-de-9-crores-y-medio-etawah-news-knp687847323","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े 9 करोड़ के डेढ़ हजार से अधिक बकाएदारों के काटे कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े 9 करोड़ के डेढ़ हजार से अधिक बकाएदारों के काटे कनेक्शन
विज्ञापन
इटावा। विद्युत बिलों की बकायेदारी को लेकर चलाया जा रहा अभियान अभी जारी है। करीब 39 करोड़ की बकायेदारी है और मार्च महीने में शत प्रतिशत वसूली करनी है। शहरी क्षेत्र में 56 हजार से अधिक विद्युत उपभोक्ता हैं। इनमें 8034 पर 39 करोड़ रुपये से अधिक का बिल बकाया है। इनमें से पांच करोड़ 9 लाख 52 हजार रुपये के 1585 बकायेदारों के कनेक्शन अभियान के तहत अब तक काटे जा चुके हैं।
अधिशाषी अभियंता श्रीप्रकाश ने बताया इनमें 747 बकायेदार ऐसे हैं जिन पर एक लाख रुपये से अधिक का बिल बकाया है। ऐसे उपभोक्त कालोनियों, कांशीराम कालोनी व पावरलूम उपभोक्ता हैं। शेष 10 हजार रुपये से ऊपर के बकाएदार हैं। बताया इंजीनियरिंग कालेज, मैनपुरी फाटक, कालीबांह, राजा का बाग, सुंदरपुर, रामलीला्र गुरुतेगबहादुर, फ्रेंडस कालोनी प्रथम व फ्रेंडस कालोनी द्वितीय विद्युत उप संस्थानों के अवर अभियंताओं को वसूली करने का लक्ष्य दिया गया है।
बताया जेई विपिन कुमार श्रीवास्तव को 1445 बकाएदारों से वसूली करने का निर्देश दिया गया है, अभी तक 71.63 लाख रुपये के 247 कनेक्शन काटा। इसी प्रकार जेई विनयशील को 989 बकाएदारों से वसूली करने का लक्ष्य दिया गया है,जबकि 59.45 लाख रुपये के 205 बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। जेई हरवंश नारायण को 308 बकाएदारों से वसूली करने का लक्ष्य मिला है, अब तक 27.55 लाख रुपये के 95 बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। जेई नीरज कुमार को 19 बकाएदारों से वसूली करने का लक्ष्य दिया गया है, इनमें से 2.88 हजार रुपये के 8 बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। जेई राजकमल को 1620 बकाएदारों से वसूली करने का लक्ष्य दिया गया है, जबकि 58.29 लाख रुपये के 201 बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए।
विज्ञापन
जेई रघुनाथ को 892 बकाएदारों से वसूली करने का लक्ष्य दिया गया है। अब तक 35.67 लाख रुपये के 123 बकाएदारों के कनेक्शन काटे। जेई नवल को 665 बकाएदारों से वसूली करने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान के दौरान 37.12 लाख रुपये के 128 बकाएदारों के कनेक्शन काटे। जेई सुनील कुमार को 917 बकाएदारों से वसूली करने का लक्ष्य मिला है, 100.27 लाख रुपये के 271 बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। जेई हंसराज प्रसाद को 1179 बकाएदारों से वसूली करने का लक्ष्य दिया गया है। अब तक 116.66 लाख रुपये के 307 बकाएदारों के विद्युत कनेक्शन काटे।