फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Condition 10 hours, 20 trains including Vande Bharat, Shatabdi arrived late

Etawah News: कैफियत 10 घंटे, वंदे भारत, शताब्दी समेत 20 ट्रेनें देर से आईं

Tue, 23 Dec 2025 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Condition 10 hours, 20 trains including Vande Bharat, Shatabdi arrived late
इटावा। कोहरे की वजह से रेलवे की समय सारिणी पूरी तरह की ध्वस्त हो गई। अप-डाउन में 20 से अधिक ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को परेशान होना पड़ा। इसमें सबसे अधिक कैफियत एक्सप्रेस इटावा जंक्शन पर 10 घंटे देर से आई। इसके अलावा वंदे भारत डेढ़ घंटे व शताब्दी तीन घंटे देरी से स्टेशन पर आई। कई ट्रेनों के लेट रहने से दैनिक यात्रियों को ठंड में निजी वाहन व बसों से गंतव्य तक पहुंचे।
विज्ञापन

सोमवार को हावड़ा-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर अप-डाउन में 20 से अधिक ट्रेनें घंटों देर से आईं। इसमें ऊंचाहार एक्सप्रेस तीन घंटा, मरुधर एक्सप्रेस तीन घंटा 13 मिनट, पटना-कोटा एक्सप्रेस तीन घंटा 27 मिनट, मगध एक्सप्रेस दो घंटा 15 मिनट देरी से इटावा जंक्शन पर आई। वंदे भारत एक्सप्रेस एक घंटा 20 मिनट, अवध एक्सप्रेस पांच घंटा 22 मिनट, शताब्दी एक्सप्रेस तीन घंटा, गोमती एक्सप्रेस तीन घंटा 35 मिनट देर से आई।
विज्ञापन

बीकानेर-हावड़ा 50 मिनट, कालका एक्सप्रेस चार घंटा 50 मिनट, कैफियत एक्सप्रेस 10 घंटा, महानंदा एक घंटा, आम्रपाली दो घंटा, पूर्वा 4 घंटा 25 मिनट, वैशाली दो घंटा 54 मिनट देरी से स्टेशन पर आई। इसके अलावा मुरी एक्सप्रेस एक घंटा 18 मिनट, अलीगढ़-कानपुर सेंट्रल मेमो तीन घंटा 37 मिनट, कानपुर-इटावा दो घंटा 36 मिनट, आम्रपाली दो घंटा 17 मिनट देरी से स्टेशन पर आईं। ट्रेनों के घंटों लेट रहने से यात्रियों को परेशानी हुई। ठंड की वजह से महिलाएं, बुजुर्ग व बच्चे परेशान रहे। कुछ युवाओं ने इटावा जंक्शन के बाहर जलने वाले अलाव का सहारा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहरे की वजह से ट्रेन संख्या 15484 दिल्ली से अलीनगर जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस निरस्त रहीं। इसके अलावा ट्रेन संख्या 12506 दिल्ली से कानपुर जाने वाली नार्थ-ईस्ट एक्सप्रेस निरस्त रहीं। इसकी वजह से यात्रियों को परेशानी हुई। जरूरतमंद यात्रियों ने दूसरे ट्रेनों से जनरल टिकट पर सफर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed