फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Complicating kink in murder or suicide

हत्या या आत्महत्या में उलझी गुत्थी

Sun, 14 Feb 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Sun, 14 Feb 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
Complicating kink in murder or suicide
इकदिल थाना क्षेत्र के गांव कृपालपुरा की युवती का बरामद शव पुलिस के लिए अनसुलझी पहेली बन गया है। युवती ने आत्महत्या की या फिर उसकी हत्या कर शव को उसमें डाल दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पुलिस को और उलझा दिया है। रिपोर्ट के अनुसार युवती की मौत सिर में चोट लगने से हुई है। साथ ही उसकी मौत चार दिन पूर्व होने का अनुमान लगाया गया है। हालांकि चिकित्सकों ने उसका बिसरा भी सुरक्षित किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने बाद पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पा रही है।
विज्ञापन


बताते चलें कि ग्राम कृपालपुरा निवासी प्रियंका 24 पुत्री नरोत्तम सिंह 6 फरवरी को अपने घर से निकली थी। रविवार को प्रियंका के कपड़े, चप्पलें, बैग व नोट बुक विरारी व इकदिल के बीच हाइवे किनारे स्थित बाबड़ी के समीप पड़े मिले थे। लोगाें की सूचना पर पुलिस व फायर ब्रिगेड ने कुएं में शव तलाश किया था।
विज्ञापन


मगर पूरे दिन की मशक्कत के बाद भी प्रियंका का पता नहीं चला था। कुएं के बाहर मिली नोट बुक से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ था। उस पर एक युवती व दो युवकों के नाम लिखे थे जिनको ही मौत के लिए जिम्मेदार बताया गया था। इसी आधार पर पुलिस ने युवकों को पकड़ भी लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 फरवरी क ो प्रियंका का शव उसी बाबड़ी में उतराते मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। प्रभारी एसओ सतीश राठौर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत सिर में चोट लगने से हुई बताई गई है। चार दिन पूर्व उसकी मौत होने का अनुमान लगाया गया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पुलिस को और उलझा दिया है। सवाल यह उठता है। यदि उसकी मौत शव मिलने से चार दिन पूर्व हुई तो तीन दिन वह कहां रही। जिन युवकों को सुसाइड नोट के आधार पर उसकी मौत के लिए जिम्मेदार बताया गया था। वो सुसाइ़ नोट मिलने के बाद पुलिस के कब्जे में हैं। यदि उसकी हत्या हुई है तो किसने की। वहीं युवती का मोबाइल भी अभी तक बरामद नहीं हुआ है।


कॉल डिटेल के जरिये पुलिस के हाथ कुछ सुराग लग सकते हैं क्योंकि अंतिम लोकेशन क्या थी और मोबाइल कब बंद हुआ। हालांकि परिजन उसके मोबाइल को 6 फरवरी को दोपहर 12 बजे के बाद से स्विच ऑफ होने की बात बता रहे हैं। प्रभारी एसओ सतीश राठौर ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि पुलिस युवती की मौत से जुड़े हर पहलू पर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed