फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Complaints of land grabbing abound

Etawah News: जमीन कब्जाने की शिकायतों की भरमार

Sun, 29 Mar 2026 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Complaints of land grabbing abound
फोटो 14: थाना बढ़पुरा में शिकायत सुनते एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव व अन्य। स्रोत विभाग
विज्ञापन

एसएसपी ने थाना बढ़पुरा व पछायगांव में समाधान दिवस में सुनीं शिकायतें

संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने थाना बढ़पुरा और पछायगांव में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस के दौरान ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। थाना दिवस में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने जमीन विवाद, अवैध कब्जे और अन्य समस्याओं से संबंधित शिकायतें आईं।
एसएसपी ने सभी प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि हर शिकायत का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। इस मौके पर एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी, सीओ जसवंतनगर आयुषी सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने अवैध खनन पर पूरी तरह रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर अवैध गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। पंचायत चुनाव को देखते हुए उन्होंने पुलिस और प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश देते हुए कहा कि अगर कोई व्यक्ति अवैध कार्यों में लिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो शिकायतें में एक भी नहीं निपटीं
जसवंतनगर। थानाध्यक्ष कमल भाटी की अध्यक्षता में थाना दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल दो शिकायतें दर्ज की गईं लेकिन किसी का भी मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। मोहल्ला अहीर टोला निवासी तेजभान ने आरोप लगाया कि भावलपुर गांव स्थित उनकी जमीन पर पड़ोसी ने जेसीबी से मिट्टी उठाकर मेड़ काट दी गई है। वहीं, नगला लायक निवासी सुखबीर सिंह ने शिकायत की कि उनकी जमीन की नापजोख के बाद लगाई गई खूंटियां विपक्षियों ने तोड़ दी हैं। थानाध्यक्ष ने दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान उपनिरीक्षक रवींद्र सिंह, ललित चतुर्वेदी, शुभम वर्मा, कृष्ण कुमार समेत लेखपाल व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।


पसरा रहा सन्नाटा, नहीं पहुंचे फरियादी
लवेदी। थाना इंचार्ज सुरेंद्र पाल की अगुवाई में थाना दिवस का आयोजन किया गया। थाना दिवस में लेखपाल अवनीश कुमार, लेखपाल पुष्पेंद्र कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आधिकारिक मित्र राम मिश्रा समेत अन्य अधिकारी फरियादियों की प्रतीक्षा में बैठे रहे लेकिन एक भी फरियादी अपनी शिकायत लेकर नहीं पहुंचा। इस मौके पर थाने में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed