फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Complaint against MP for administering glucose by taking money in PHC

Etawah News: पीएचसी में रुपये लेकर ग्लूकोज चढ़ाने की सांसद से शिकायत

Tue, 21 Nov 2023 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 21 Nov 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Complaint against MP for administering glucose by taking money in PHC
चकरनगर। पिरौली गढ़िया गांव में सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया ने जन चौपाल लगाकर समस्याएं सुनीं। ग्रामीण अंकित सिंह समेत करीब छह ग्रामीणों ने पीएचसी के फार्मासिस्ट पर 50 से 100 रुपये लेकर बोतल लगाने का आरोप लगाकर शिकायत की। बताया कि उसकी मां का इलाज रुपये देने के बाद ही शुरू हुआ था। सांसद ने नाराजगी जताते एसडीएम को जांच सौंपी है।
विज्ञापन












वृद्ध रामलखन सिंह ने सांसद को रोते हुए बताया कि युवकों ने मेरे निजी खेत पर कब्जा कर मकान बना लिया। तीन साल से तहसील के चक्कर काट रहा हूं। कई बार तहसील दिवस में शिकायत दर्ज करा चुका पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सांसद ने एसडीएम से खेत की नापतौल कराकर पीड़ित की जमीन से कब्जा हटाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

ग्रामीण उदय भान सिंह ने शिकायत दर्ज कराते हुए कहा गांव में गंदगी के अंबार लगे हैं। शिकायत के बाद भी सफाई कर्मी नहीं आता है। इससे गांव में डेंगू बीमारी फैलने की पूर्ण आशंका बढ़ गई है। सांसद डाॅ. रामशंकर कठेरिया ने फरियादियों की समस्या सुनते हुए एक सप्ताह में निस्तारण के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि छोटी-बड़ी किसी प्रकार की समस्या को दूर किया जाए। फरियादियों को टरकाया न जाएं। अधिकारियों को गंभीरता से निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जमीन पर कब्जे से जुड़ी शिकायतों का निस्तारण जल्द करने को कहा। एसडीएम चकरनगर ब्रम्हानंद, सीओ राकेश वशिष्ट, पीडब्ल्यूडी जेई गगन पाल, वीडियो विवेक कटियार, भजपा जिला उपाध्यक्ष हरनाथ सिंह कुशवाह, सीपू चौधरी, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राकेश यादव,मुकेश सिंह राजावत, सतेंद्र राजावत, सज्जन सिंह राजावत, शेखर चौहान, अभिनेंद्र सिंह चौहान, भूपेंद्र चौहान, रविंद्र भदौरिया, योगेंद्र सिंह चौहान आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed