फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   complain should be soved in 7 days says dm

सात दिन में हो शिकायतों का निस्तारण: डीएम

Tue, 16 May 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Tue, 16 May 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
complain should be soved in 7 days says dm
तहसील दिवस में शिकायतें सुनतीं डीएम सेल्वा कुमारी। - फोटो : अमर उजाला

 जिलाधिकारी सेल्वा कु मारी जे ने तहसील दिवस में कहा कि सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने, सफाई जैसे कार्यों को तुरंत पूरा किया जाए। शिकायतों का निस्तारण सात दिन में कराएं। तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों के प्रभावी निस्तारण के लिए अधिकारी समन्वय से कार्य क रें। तहसील दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित 217 आवेदन पत्र आए।  जिसमें समाज कल्याण, आपूर्ति विभाग, विद्युत, राजस्व, नलकूप व पंचायत राज विभाग से संबंधित रहे।

विज्ञापन

तहसील दिवस में शिकायतकर्ता सोमवती पत्नी स्व. महावीर सिंह निवासी इमलिया ने बताया कि उनके पति की हत्या के बाद उचित दर दुकान को गांव से 10 किलोमीटर दूर कर दिया है। उसने पुन: उचित दर दुकान आवंटन की मांग की। वहीं गुड्डी देवी पत्नी साटर सिंह निवासी चिंडौली ने राशन कार्ड बनवाने की मांग की। डीएम ने जिला पूर्ति अधिकारी स्वर्णकार को निर्देशित किया कि जांच कर तुरंत कार्रवाई करें। ग्राम प्रधान जंडैल सिंह सेंगर ने ग्राम पंचायत बिठौली में सफ ाई कर्मी की मांग की। डीएम ने जिला पंचायत राज अधिकारी रोहित कुमार को सफ ाई कर्मी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। वहीं यमुना नदी पर बन रहे पुल का निर्माण मानक के अनुरूप नहीं होने की भी शिकायत की गई। अधिशाषी अभियंता सेतु निगम व लोकनिर्माण विभाग को जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

 पुलिस विभाग से संबंधित प्राप्त शिकायतों पर एएसपी राम किशुन यादव ने निर्देश दिए कि इनका निस्तारण करें । तहसील दिवस में मुख्य विकास अधिकारी पीके श्रीवास्तव, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकीय कन्हैया पटेल, उप जिलाधिकारी चकरनगर मो. कमर, जिला विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, उप निदेशक कृषि एके सिंह, परियोजना निदेशक डीआर डीए उमाकान्त त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र प्रकाश, जिला विकलांग कल्याण अधिकारी तनुज त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed