फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Compensation will also now share croppers

मुआवजे में अब बटाईदार को भी मिलेगा हिस्सा

Sun, 14 Feb 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Sun, 14 Feb 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Compensation will also now share croppers
किसानों के लिए बजट में बहुत कुछ दिया है।  सरकार ने किसानों के लिए तमाम योजनाओं का सरलीकरण भी किया है । अभी भी कुछ अधिकारी पैसे लेकर काम  करते हैं।   यह बात लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कही।
विज्ञापन



वह शनिवार को   एसएस मेमोरियल महाविद्यालय सुतियानी में मृदा जीर्णोद्धार एवं जायद फसल विचार गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। शिवपाल सिंह यादव ने कहा इस बार बजट में किसानों और नौजवानों के हितों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है।
विज्ञापन



 किसानों को दैवी आपदा में मिलने वाली धनराशि में अब खेत में बटाई पर फसल करने वाले किसानों को भी मुआवजा मिल सकेगा। 75 हजार से कम आय वाले भूमिहीन किसानों को भी दुर्घटना बीमा का लाभ मिल सकेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने कहा सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान प्रदेश में सड़कों और पुलों का जाल बिछा दिया है ।  पीड़ितों की शिकायतों के निस्तारण के लिए लगातार जनता दरबार भी लगाए जा रहे हैं।  जिस समय सरकार बनी थी उस समय अधिकारी बिना पैसे लिए काम नहीं करते थे।


 इस पर सरकार ने कठोरता के साथ रोक लगाई है।  आज भी कुछ अधिकारी  पैसे लेकर काम करते हैं ऐसी शिकायतें मिल रही है।  उन्होंने कहा पंचायत चुनाव को सरकार ने निष्पक्ष रूप से कराया है।  कहा आप लोग अपने खेत की मिट्टी का परीक्षण अवश्य ही कराएं।  इफको ने ताखा और हेंवरा में इसके लिए निशुल्क परीक्षण केन्द्र भी खोले गए हैं ।




 समारोह में जिला पंचायत सदस्य रामवीर सिंह यादव, राजकुमार चक्रवर्ती, ग्राम प्रधान राजीव गुप्ता, गुलाब सिंह यादव सहित इफको के तमाम अधिकारी मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed