{"_id":"54ec5575f4f6eb1ec3af5f10e8223074","slug":"commissioner-took-stock-of-the-development-works-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमिश्नर ने विकास कार्यों का जायजा लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमिश्नर ने विकास कार्यों का जायजा लिया
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Tue, 22 Dec 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
कानपुर मंडल के कमिश्नर इफ्तिखारुद्दीन ने सोमवार को लोहिया ग्राम पंचायत बकेवर के गांव नसीदीपुर में पहुंचकर विकास कार्यों की जानकारी हासिल की। वहीं, ग्राम पंचायत में कुपोषित तीन बच्चों की तेज रिकवरी न होने पर नोडल अधिकारी महेवा व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. यतेंद्र राजपूत से नाराजगी जताई।
उन्होंने कुपोषित बच्चों की रिकवरी तेज कराने के निर्देश दिए। कमिश्नर इफ्तिखारुद्दीन दोपहर तकरीबन 12:30 बजे गांव नसीदीपुर पहुंचे। लगभग एक घंटे तक रुककर ग्रामीणों से लोहिया ग्राम के लिए चलाई जा रही शासन की योजनाओं का लाभ मिलने के बारे में जानकारी की।
इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना सेनेटरी नेपकिन का अधिक से अधिक उपयोग कराने पर जोर दिया। इसके लिए उन्होंने गांव के कोटा डीलर राघवेंद्र प्रताप सिंह व नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान वीनेश प्रभा को प्रेरित करने की जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन
उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी से गांव के वृद्धावस्था, विधवा, विकलांग एवं समाजवादी पेंशन पाने वालों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि तकनीकी कारणों से जिन लाभार्थियों की पेंशन नहीं पहुंची है, जिला समाज कल्याण अधिकारी सप्ताह भर तक अभियान चलाकर पेंशन की धनराशि खातों में पहुंचाना सुनिश्चित करें।
लघु सिंचाईं योजना के तहत मात्र एक नलकूप की बोरिंग होने पर अवर अभियंता से नाराजगी जताई। उन्होंने गांव के बेरोजगार युवकों को कौशल विकास योजना के तहत ट्रेनिंग करने के लिए कहा। गांव नसीदीपुर में कमिश्नर ने श्रम विभाग से पंजीकृत गांव के करीब आधा दर्जन श्रमिकों को पंजीयन कार्ड प्रदान किया।
इसके अलावा गांव के चयनित दो किसानों को दवा छिड़काव की मशीनें प्रदान की। इस दौरान डीएम नितिन बंसल, अपर जिलाधिकारी ईश्वर चंद, जिला विकास अधिकारी एके सिंह, सीएमओ आरके नैयर, एसडीएम भरथना पीके तिवारी, बीडीओ महेवा गंगाराम यादव, एसडीओ (विद्युत) आरबी चौधरी आदि मौजूद रहे।