{"_id":"6afb3b30f2cce95b7b00671e","slug":"combine-harvester-wheel-passes-over-workers-head-worker-dies-etawah-news-c-216-1-etw1015-153227-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: कंबाइन का पहिया सिर के ऊपर से गुजरा, मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: कंबाइन का पहिया सिर के ऊपर से गुजरा, मजदूर की मौत
Mon, 16 Nov 2026 10:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Mon, 16 Nov 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
भरथना। यादव नगर ओवरब्रिज मार्ग पर गुजराती मार्केट के पास सोमवार शाम करीब 4:30 बजे कंबाइन मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। कंबाइन का पहिया मजदूर के सिर के ऊपर से गुजर गया। वह गुरुग्राम से दिवाली का त्योहार मनाने घर आया था।
कस्बे के मोहल्ला नगला पुठ की मढ़ैया निवासी शिवकुमार ने बताया कि उनके भाई राजकुमार (50) सोमवार शाम बाजार से यादव नगर ओवरब्रिज मार्ग होते हुए घर लौट रहे थे। गुजराती मार्केट के पास पीछे से आ रही कंबाइन मशीन के चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से राजकुमार सड़क पर गिर गए और कंबाइन का पहिया उनके सिर के ऊपर से गुजर गया। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए।
पत्नी मीरा देवी, बेटे दीपेश और बेटियों प्रीति, रिया व रीति का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। करीब दो माह पहले ही राजकुमार के पिता सीताराम का निधन हुआ था। राजकुमार गुरुग्राम में रहकर नर्सरी का काम करते थे और दिवाली पर घर आए थे। उपनिरीक्षक तन्मय चौधरी ने बताया कि हादसे में शामिल कंबाइन मशीन को कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों की तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।