Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   No sign of the pipeline; streets left dug up add to the trouble

Etawah News: पाइपलाइन का पता नहीं, खोदी गई गलियों ने बढ़ाई परेशानी

Mon, 16 Nov 2026 10:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 16 Nov 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
No sign of the pipeline; streets left dug up add to the trouble
फोटो 41:: जसवंतनगर के ग्राम नगला राठौर में गली में भरा पानी। संवाद
जसवंतनगर। जल जीवन मिशन के तहत संचालित हर घर जल योजना ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। क्षेत्र के 10 से अधिक गांवों में पाइपलाइन बिछाने के नाम पर गलियों और रास्तों की खोदाई तो कर दी गई, लेकिन दो साल बीतने के बाद भी उन्हें दुरुस्त नहीं कराया गया। कई स्थानों पर पाइपलाइन का काम अधूरा है तो कहीं पानी की टंकियों का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। ऐसे में ग्रामीणों को योजना का लाभ मिलने के बजाय परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र की ग्राम निलोई के मजरा नगला राठौर में पाइपलाइन डालने के लिए खोदी गई गलियां अब तक खुली पड़ी हैं। गलियों की मरम्मत न होने से ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। कई स्थानों पर ग्रामीणों ने खुद ही मिट्टी डालकर रास्तों को भरने का प्रयास किया है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन

इसी तरह ग्राम सभा महलई में पानी की टंकी का निर्माण अधूरा पड़ा है। गांव में पाइपलाइन डालने के लिए खोदी गई गलियों को भी दोबारा ठीक नहीं कराया गया है। जगह-जगह गड्ढे होने से ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। रात के समय इन रास्तों से निकलना जोखिम भरा हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संबंधित गांवों में अधूरे कार्यों की जानकारी लेकर उन्हें पूरा कराया जाएगा। जहां भी पाइपलाइन डालने के बाद गलियों की मरम्मत नहीं हुई है, वहां कार्यदायी संस्था को निर्देश देकर जल्द काम पूरा कराया जाएगा।
- विमल कुमार, एई जल निगम ग्रामीण

-------------------
खोदाई के बाद मरम्मत की सुध नहीं
1- महलई निवासी राजीव कुमार ने बताया कि गांव में गलियां खोदकर छोड़ दी गई हैं। रास्ते पहले जैसे नहीं रहे। रात के समय निकलने में काफी परेशानी होती है और हादसे का खतरा बना रहता है।

2- नगला राठौर निवासी श्याम सिंह का कहना है कि खुदी हुई नालियों के कारण ग्रामीण परेशान हैं। काम के नाम पर केवल नालियां खोद दी गईं, लेकिन उन्हें दोबारा ठीक कराने की सुध किसी ने नहीं ली।

-----------------

फोटो 41:: जसवंतनगर के ग्राम नगला राठौर में गली में भरा पानी। संवाद

फोटो 41:: जसवंतनगर के ग्राम नगला राठौर में गली में भरा पानी। संवाद

फोटो 41:: जसवंतनगर के ग्राम नगला राठौर में गली में भरा पानी। संवाद

फोटो 41:: जसवंतनगर के ग्राम नगला राठौर में गली में भरा पानी। संवाद

फोटो 41:: जसवंतनगर के ग्राम नगला राठौर में गली में भरा पानी। संवाद

फोटो 41:: जसवंतनगर के ग्राम नगला राठौर में गली में भरा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed