फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   colours flled on rang bharni ekadashi

रंग भरनी एकादशी पर बरसा रंग

Wed, 08 Mar 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Wed, 08 Mar 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
colours flled on rang bharni ekadashi
होली खेलते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

शहर के वृंदावन धाम राधाबल्लभ मंदिर पर रंग भरनी एकादशी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरा श्रद्धालुओं ने ठाकुर जी के साथ अबीर गुलाल और फूलों से होली खेली।

विज्ञापन

रंग भरनी एकादशी के मौके पर मंदिर में सुबह से ही होली का माहौल रहा। फूलों और गुब्बारों से मंदिर को सजाया गया। इस दौरान ठाकुर जी को होली का शृंगार कर ग्वाला का रूप दिया गया। सुबह आरती के बाद ही मंदिर पर श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगने लगा। जय जय श्री राधे व राधा बल्लभ लाल के जय घोष गूंजने लगे। श्रद्धालु होली के गीतों पर थिरकते रहे। शाम को मंदिर परिसर में जुटे श्रद्धालुओं ने ठाकुर जी व राधारानी पर पहले फूलों की होली खेली और इसके बाद जमकर अबीर गुलाल उड़ाया। मंदिर के महंत गोस्वामी प्रकाश चंद्र महाराज ने पूजन के बाद सभी को इस पावन पर्व की बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed