फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Colorful beginning of Etawah Festival and Exhibition

Etawah News: इटावा महोत्सव एवं प्रदर्शनी का रंगारंग आगाज

Mon, 11 Dec 2023 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 11 Dec 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Colorful beginning of Etawah Festival and Exhibition
इटावा। रविवार की शाम 114 वें इटावा महोत्सव एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ हो गया। शाम ढलते ही जिलाधिकारी अवनीश राय के बिजली का बटन दबाते ही प्रदर्शनी परिसर सतरंगी रोशनी से नहा उठा। सात जनवरी तक चलने वाले इटावा महोत्सव एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ करने से पूर्व वेदी पूजन किया गया। शहीद स्मारक स्तंभ के पास राष्ट्रगान के साथ ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदर्शनी का हृदय स्थल कहा जाने वाला फव्वारा सतरंगी रोशनी के नहाते ही लोग सेल्फी प्वाइंट पर पहुंचकर सेल्फी लेने लगे।
विज्ञापन


महोत्सव पंडाल में प्रदर्शनी कार्यकारिणी के सदस्यों ने बैंडबाजों की धुन पर प्रशासनिक व अन्य अधिकारियों का सम्मान किया गया। जिलाधिकारी ने प्रदर्शनी पंडाल में दीप जलाकर शुभारंभ किया। कहा कि यह प्रदर्शनी 113 वर्ष पुरानी है। यह महोत्सव जनपद इटावा का लोक पर्व है, आज इसका शुभारंभ किया गया है। अपील की कि प्रदर्शनी में ज्यादा से ज्यादा लोग आएं और इस महोत्सव का आनंद लें।
विज्ञापन

बताया कि एक महीने तक पंडाल और प्रदर्शनी के मैदान में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन होंगे। महोत्सव में आने वाले लोग यदि की गई तैयारी में कुछ परिवर्तन चाहते हैं तो वह अपने विचार व फीडबैक भी जरूर दें। इसके बाद कोंकण कलेक्टिव बैंड ने पंडाल में बैठे दर्शकों के समक्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने कहा कि महोत्सव को सफल बनाने के लिए पुलिस प्रशासन इस आयोजन के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने जनपद वासियों को पूरी सुरक्षा दिलाने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि प्रदर्शनी में आने वाले दर्शकों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। बताया कि विशेष रूप से महिला सुरक्षा को वरीयता दी गई है। 24 घंटे पुलिस बल भी तैनात रहेगी।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, जनरल सेक्रेटरी विक्रम सिंह राघव के अलावा समस्त उप जिलाधिकारी व अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed