फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Collides with truck parked auto, a death

खड़े ट्रक से टकराया आटो, एक की मौत

Sat, 09 Apr 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sat, 09 Apr 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Collides with truck parked auto, a death
इकदिल हाईवे पर ट्रक में पीछे से घुसा आटो - फोटो : अमर उजाला
इकदिल थाना क्षेत्र के हाईवे पर गांव बिरारी के पास शुक्रवार की सुबह सवारियां लेकर आ रहा एक आटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। इस दुर्घटना में चालक समेत तीन सवारियां घायल हो गईं। एक सवारी की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने घायलोें को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। चालक व एक महिला का हालत गंभीर होने पर सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



शुक्रवार की सुबह एक आटो चालक बकेवर से सवारियां लेकर इटावा जा रहा था। आटो में चालक सहित चार लोग सवार थे। जैसे ही आटो हाईवे पर गांव बिरारी के पास पहुंचा तो अनियंत्रित होकर वहां खड़े मौरंग से भरे ट्रक से जा टकराया, जिससे उसके ऊपर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना होते ही उसमें सवार लोग चीखने चिल्लाने लगे। आसपास के लोगों ने पहुंचकर आटो में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन



घटना की जानकारी मिलने पर एसओ इकदिल सतीश कुमार सिंह फोर्स समेत  मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। रास्ते में ही एक सवारी ने दम तोड़ दिया। पुलिस को उसके पास से मिले मोबाइल से उसके परिजनों को सूचना दी गई। मृतक का नाम दिनेश कुमार (50) निवासी बगिया जसोहन थाना जसवंत नगर है। इसके अलावा घायलों में दिनेश की पत्नी उर्मिला देवी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



हादसे की जानकारी मिलने पर दिनेश और उर्मिला के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए।  बकेवर नौधना के घायल विकास ने परिजनों का नंबर दिया तो लोगों ने उसके परिजनोें को सूचना दी।  चालक के सिर में गंभीर चोट आने के कारण वह बोलने की स्थिति में नहीं था। जिससे उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। चालक व दिनेश की पत्नी उर्मिला की हालत गंभीर होने पर उन्हें सैफई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दिनेश का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed