फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   collect donation for victims

पीड़ितों की मदद को जुटाया चंदा

Wed, 25 May 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Wed, 25 May 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
collect donation for victims
- पीड़ित परिवार के लिए चंदा एकत्र करतीं गांव की युवतियां। - फोटो : अमर उजाला

पीडब्ल्यूडी मंत्री शिवपाल सिंह यादव के ताखा क्षेत्र के नगला तार गांव में आग लगने घायल 8 लोगों का परिवार इलाज के अभाव में दम तोड़ रहा है। मंगलवार को इस परिवार की एक लड़की की भी मौत हो गई। अब तक परिवार के तीन लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि प्रशासन ने मदद के नाम पर अब तक सिर्फ इस परिवार को एक बोरी गेहूं और 25 किलो चावल दिए हैं। परिवार पूरी तरह आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। लिहाजा यहां गांव की युवतियों एवं अन्य लोगों ने मंगलवार को लोगों के आगे झोली फैलाई और 50 हजार रुपये चंदा एकत्र किया।

विज्ञापन


आठ दिन पहले बुधवार को खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से नगला तार निवासी रामसिंह प्रजापति के परिवार के आठ लोग गंभीर रूप से जलकर घायल हो गए थे। सभी को नाजुक हालत में रिम्स में भर्ती कराया गया था। जहां पहले राम सिंह के पुत्र संदीप प्रजापति ने दम तोड़ दिया। रविवार को रामसिंह के दूसरे पुत्र उदयवीर ने भी दम तोड़ दिया। जिसके बाद सभी घायलों को इटावा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार शाम को उदयवीर का अंतिम संस्कार हो ही पाया था कि रात में रामसिंह की पुत्री रोशनी ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


हृदय विदारक इस घटना से आसपास के गांव तक में मातम छाया है। परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण समथर नगला तार और जाफरपुरा के लोगों ने घायलों के इलाज के लिए झोली फैलाकर चंदा इकट्ठा किया। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि जयराज सिंह यादव ने भी 10 हजार रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की। मगर प्रशासन स्तर से अभी तक कोई मदद नहीं हो पाई है। सोमवार को तहसीलदार के निर्देश पर परिवार को राशन डीलर ने एक बोरी गेहूं 25 किलो चावल और पांच किलो चीनी देकर प्रशासन स्तर की मदद कर दी है। लेकिन आर्थिक रूप से कोई मदद नहीं की गई। परिवार का कमाऊ बड़ा बेटा सतीश खुद घायल है। दो बेटेसंदीप और उदयवीर जो पानी के बताशे बेचकर परिवार पालने में मदद करते थे उनकी मौत हो चुकी है। सारा भार राम सिंह के ऊपर है शेष घायलों की हालत भी नाजुक है। लगभग पचास हजार रुपये चंदे से लोगों ने एकत्र कर लिए हैं। जिससे तीन पांच इलाज चल भी रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामसिंह की भतीजी और समाजवादी पार्टी की महिला जिला सचिव ऊषा प्रजापति ने बताया प्रशासन स्तर से आर्थिक मदद न हो पाने के कारण इलाज के अभाव मे घायल एक एक कर दम तोड़ रहे हैं। यदि शीघ्र ठोस मदद न मिली तो परिवार मे अभी और भी मौतें हो सकती हैं। मंगलवार को भारत नशा मुक्ति केंद्र की उप राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्री कुमारी ने इटावा की गलियों में झोली फैलाकर चंदा मांग कर इकठ्ठा कर अस्पताल में पहुंचाया। तहसीलदार विजय यादव जिला पंचायत सदस्य रामवीर यादव गांव पहुचे और परिवार को ढांढस बंधाया। इस संबंध में एसडीएम दिनेश सिंह ने बताया पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष से दिलाने के लिए लिखा गया है। संस्तुति मिलते ही मदद प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed