फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   cold wind, temprature 3 degree

Etawah News: शीतलहर ने बढ़ाई गलन, पारा फिर तीन डिग्री पहुंचा

Sun, 15 Jan 2023 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
cold wind, temprature 3 degree
इटावा। न्यूनतम पारा छह से तीन डिग्री पहुंचने से रविवार सुबह लोग गलन के कारण कांप उठे। संक्रांति पर सवेरे का स्वागत शीतलहर से हुआ। जिला यलो अलर्ट की श्रेणी में है। हालांकि दोपहर में धूप खिलने से कुछ राहत मिली। लोगों ने प्रदर्शनी में पहुंचकर झूलों का आनंद उठाया।
विज्ञापन

शाम चार बजे तक हल्की धूप खिली रही। अवकाश होने के कारण लोग ठंड में भी घूमने निकल पड़े। अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में आएदिन हो रहे बदलाव से लोग सर्दी, खांसी, जुकाम से ग्रसित हो रहे हैं। सबसे ज्यादा दिक्कतें सांस, बीपी और हृदय रोगियों को हो रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले कुछ दिन विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर रहेगा। गलन के साथ बर्फीली हवाएं चलेंगी।
विज्ञापन

तीन ट्रेनें रहीं निरस्त, 10 देरी से आईं
कानपुर शताब्दी, आगरा- लखनऊ इंटरसिटी व महानंदा एक्सप्रेस रविवार को निरस्त रहीं। जबकि 10 ट्रेनें देरी से आईं। अवध, कैफियत व उधमपुर- प्रयागराज एक्सप्रेस ढाई-ढाई घंटे, मगध, तीन, मरुधर साढ़े तीन, पटना- कोटा चार घंटे देरी से आईं। कालका साढ़े नौ व पूर्वा 13 घंटे की देरी से आई। जबकि दिल्ली से कानपुर जाने वाली डाउन साइड की ट्रेनों में मगध डेढ़ घंटे, फरक्का व संगम एक्सप्रेस दो- दो व पूर्वा एक्सप्रेस साढ़े आठ घंटे देरी से आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed