फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Coincidence: BJP government formed every time after winning Sadar

संयोग: सदर जीतने पर हर बार बनी भाजपा की सरकार

Fri, 11 Mar 2022 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Coincidence: BJP government formed every time after winning Sadar
इटावा। इसे संयोग ही कहा जाएगा कि जब-जब भाजपा इटावा सदर सीट जीती तब प्रदेश में उसकी ही सरकार बनी है। पहली बार 1991 में सदर सीट से भाजपा प्रत्याशी अशोक दुबे निर्वाचित हुए थे, उस समय प्रदेश में कल्याण सिंह के नेतृत्व में पहली बार भाजपा की सरकार गठित हुई थी।
विज्ञापन

दूसरी बार 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में सदर सीट से सरिता भदौरिया पहली बार चुनाव जीतीं थीं, तब फिर से प्रदेश में दूसरी बार बनी भाजपा सरकार में योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बने।
विज्ञापन

अब तीसरी व लगातार दूसरी बार सदर सीट पर फिर से भाजपा से सरिता भदौरिया निर्वाचित हुईं। इस बार भी सूबे में भाजपा के सत्तासीन होना तय है।
गौर करने वाली बात यह है कि 1991 व 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा जिले में दो-दो सीटें जीतीं थीं। लेकिन इस बार मात्र एक सदर सीट पर ही जीत मिल सकी है। 1991 में पहली बार भाजपा ने उस समय जिले की चार में से दो सीटें इटावा सदर से अशोक दुबे व लखना सुरक्षित (अब समाप्त) से केके राज चुनाव जीते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

2017 के विधानसभा चुनाव में जनपद की तीन में से दो सीटें इटावा सदर से सरिता भदौरिया व भरथना सुरक्षित से सावित्री कठेरिया पहली बार विजयी हुईं थीं। सरिता भदौरिया सदर सीट पर भाजपा को लगातार दूसरी बार जीत दिलाने वाली एक मात्र विधायक भी बन गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed