फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   CNG pump causes panic, sends vehicle riders fleeing

Etawah News: सीएनजी पंप पर गैस रिसाव से मचा हड़कंप, इधर उधर भागे वाहन सवार

Sun, 26 Apr 2026 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 26 Apr 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
CNG pump causes panic, sends vehicle riders fleeing
फोटो: 35 सीएनजी पंप पर गैस रिसाव ठीक होने के बाद एकत्र लोग। संवाद
बकेवर। नेशनल हाइवे पर सुनवर्षा के पास स्थित एक सीएनजी पेट्रोल पंप पर शनिवार सुबह गैस का रिसाव होने से हड़कंप मच गया। गैस का रिसाव पंप पर बने टैंकर के पास लगे वाल्व से हुआ था। पंप संचालक व कर्मचारियों ने आनन फानन में मौके पर पहुंचकर गैस के रिसाव को जैसे तैसे बंद किया। तब कहीं जाकर पेट्रोलपंप संचालक व कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


कानपुर आगरा नेशनल हाइवे पर सुनवर्षा गांव के पास स्थित टोरंट कम्पनी के श्री बालाजी सीएनजी पंप पर टैंक में गैस भरते समय गैस का रिसाव शुरू हो गया। गैस के रिसाव से पंप पर कार आदि वाहनों में गैस डलवा रहे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। पास ही पेट्रोल डलवा रहे वाहन सवार भी घबराकर दूर भाग खड़े हुए। गैस रिसाव की तेज आवाज से सीएनजी पंप संचालक शिवकुमार अवस्थी, मैनेजर राजेश तिवारी, मशीनों पर काम करने वाले आकाश, आशीष आदि वाल्व को ठीक करने में जुट गए और कुछ देर बाद गैस के रिसाव को बंद कर लिया गया। गैस का रिसाव बंद होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। पंप संचालक शिवकुमार अवस्थी ने बताया कि उनका सीएनजी पंप आनलाइन है। उन्होंने तुरंत ही मामले की जानकारी कंपनी के एग्जीक्यूटिव अतुल यादव को दी। इसपर वह कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और मरम्मत के साथ रिसाव को पूरी तरह से ठीक किया है। अतुल यादव ने बताया कि टैंक से हल्का गैस रिसाव हुआ था। उसे कर दिया गया है। किसी प्रकार की कोई हानि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed