फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   CMS has donated blood

सीएमएस ने रक्तदान कर ली विभाग से विदाई

Sat, 31 Jan 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sat, 31 Jan 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
CMS has donated blood

स्वास्थ्य विभाग को 36 साल तक सेवाएं देने के बाद सीएमएस डा. वीएस अग्निहोत्री ने शनिवार को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान कर विदाई ली। डा. अग्निहोत्री करीब दो साल तक सीएमएस के पद पर रहे। उनका सेवाकाल अनुकरणीय माना जा रहा है।

विज्ञापन


सेवानिवृत्त से पहले उन्होंने रक्तदान कर आदर्श प्रस्तुत किया। साथ ही चीफ फार्मासिस्ट जोर सिंह वर्मा भी शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में आयोजित समारोह में भावभीनी विदाई दी गई।
विज्ञापन


विदाई समारोह में डा. अग्निहोत्री ने कहा कि डाक्टर जहां पर भी तैनात हैं, वहां अपनी उपलब्धता बनाए रखें। रोगियों के साथ प्यार का व्यवहार रखें, क्योंकि रोगी तमाम उम्मीद लेकर आपके पास तक आता है। सरकारी अस्पताल में आने वाला मरीज ऐसा भी हो सकता है, जिसके पास इलाज के लिए पैसे न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि आपने उसकी मदद कर दी तो आपका पुण्य होगा। आपका व्यवहार ठीक रहा तो न तो जनता को शिकायत होगी न आपको। विभागीय कर्मचारियों तथा डाक्टरों ने डा. अग्निहोत्री को पुष्पहार पहनाकर तथा प्रतीकचिन्ह भेंट कर विदाई दी।

बालरोग विशेषज्ञ के रूप में डा. अग्निहोत्री ने जिला अस्पताल में ज्वाइन किया था। इसके बाद अप्रैल 2012 में उन्हें जिला अस्पताल पुरुष का चार्ज सौंप दिया गया। नवंबर 2012 में उन्हें महिला अस्पताल के सीएमएस पद का भी दायित्व दे दिया गया।

संतोषजनक कार्य होने के कारण ही सेवानिवृत्त होने तक सीएमएस के दोनों पदों की जिम्मेदारी उनके पास रही। इस पर डा. अग्निहोत्री के कार्यकाल की सराहना करते हुए डा. एचडी  मिश्रा, डा. महेंद्र कुमार, डा. अशोक जाटव, डा. संजीव  कुमार, डा. जयदेश कुमार ने विचार रखे।


सीएमएस पुरुष का प्रभार डा. पियूष पांडेय तथा महिला का प्रभार डा. जीपी चौधरी को सौंपा गया है। उन्हें तीन दिन पहले ही शासन ने अपर निदेशक स्वास्थ्य के पद पर पदोन्नति दी। विदाई समारोह में सभी डाक्टर और जिला अस्पताल के कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed