फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   CMO found lock at Karanpura Health Center

Etawah News: सीएमओ को करनपुरा स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लगा मिला

Sat, 05 Aug 2023 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 05 Aug 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
CMO found lock at Karanpura Health Center
इटावा। एक ओर बारिश का मौसम चलने से लोग किसी न किसी बीमारी से ग्रसित हो रहे हैं। आई फ्लू का प्रकोप भी चल रहा है, बावजूद इसके स्वास्थ्य कर्मी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण शहर की करनपुरा स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है। कई दिनों से डॉक्टरों के नहीं मिलने, लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य व्यवस्था न होने को लेकर की गई शिकायत पर शुक्रवार को सीएमओ ने नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने के दौरान उन्हें भी गेट पर ताला लटका मिला। जबकि दो एएनएम ताला खुलने का इंतजार करतीं मिलीं।सीएमओ डॉ.गीताराम ने बताया कि करनपुरा वार्ड की सभासद नीलम दुबे ने गुरुवार को शिकायत की थी कि करनपुरा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर नहीं आते हैं। साथ ही फर्स्ट एड की व्यवस्था तक नहीं है। शुक्रवार की सुबह 10:15 बजे नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर उन्हें ताला लटका मिला। जबकि दो एएनएम बाहर खड़ी मिलीं। बताया कि स्वास्थ्य केंद्र खुलने का समय सुबह नौ बजे से लेकर शाम चार बजे तक है। इस पर पूरे स्टाफ का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया है। साथ ही भविष्य में दोबारा ऐसी गलती न करने की चेतावनी दी। इस स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर, फार्मासिस्ट, लैब टेक्निशियन, स्टाफ नर्स, सपोर्टिंग स्टाफ की तैनाती है। रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला के दौरान भी स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर और स्टाफ नहीं मिला था। सिर्फ एक एएनएम मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed