फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   CM can inaugurate Safari Park in April

अप्रैल में सीएम कर सकते हैं सफारी पार्क का उद्घाटन

Sun, 04 Mar 2018 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा Updated Sun, 04 Mar 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन

इटावा।  सफारी पार्क के उद्घाटन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए 15 मार्च को बैठक होगी। उसमें अगर सब कुछ ठीक मिला तो अप्रैल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सफारी पार्क का उद्घाटन कर सकते हैं। सदर विधायक सरिता भदौरिया ने भी फरवरी में सीएम से भेंटकर सफारी पार्क के उद्घाटन का अनुरोध कर चुकी हैं। शासन स्तर पर 15 मार्च को होने वाली बैठक में सफारी पार्क में हुए कार्यों की समीक्षा की जाएगी। शासन ने इसके लिए सफारी पार्क में प्राथमिकता के आधार पर कार्यों की सूची भी तैयार करने के निर्देश दिए हैं। समीक्षा बैठक के बाद प्रदेश सरकार के विभागीय मंत्री सफारी पार्क का निरीक्षण कर सकते हैं। इसके बाद अधूरे कामों को पूरा कराने की प्रक्रिया होगी। सफारी पार्क के निर्माण का काम आवास विकास परिषद ने कराया है। आवास विकास परिषद ने अवशेष कार्यों को पूरा कराने के लिए शासन से 20 करोड़ रुपये की मांग की है। भाजपा सरकार बनने के बाद से सफारी पार्क को कोई धनराशि जारी नहीं हुई है।  

विज्ञापन


सपा सरकार जाते ही लगा ब्रेक
इटावा। इटावा सफारी पार्क सपा सरकार की प्राथमिकताओं में था। पूर्व सीएम अखिलेश यादव स्वयं इस प्रोजेक्ट में दिलचस्पी रखते थे। उन्होंने सफारी पार्क को विकसित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सपा सरकार में पार्क का उद्घाटन नहीं हो सकता। 2017 में सपा की सरकार जाते ही इस योजना को झटका लगना शुरू हो गया। भाजपा सरकार ने योजना में कोई दिलचस्पी नहीं ली। अधूरे कामों को पूरा कराने के लिए भी धनराशि जारी नहीं की। अब फिर से योजना को लेकर उम्मीद की किरण जागी है। इटावा सफारी पार्क के निदेशक विनोद कृष्ण राय ने बताया कि 15 मार्च को शासन स्तर पर होने वाली बैठक में सफारी के कार्र्यों की समीक्षा होगी। इसके बाद ही उद्घाटन के बारे में निर्णय लिया जा सकेगा। उनका प्रयास है कि  जल्द ही सफारी पार्क को आम जनता के खोल दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed