{"_id":"696e82027216e24ff3054388","slug":"cloudy-at-night-bright-sunshine-during-the-day-increased-the-temperature-etawah-news-c-216-1-etw1004-136550-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: रात में बदली, दिन में तेज धूप ने चढ़ाया तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: रात में बदली, दिन में तेज धूप ने चढ़ाया तापमान
विज्ञापन
इटावा। बीते दो दिनों से रात में बादलों और दिन में तेज धूप के कारण तापमान में बढोत्तरी देखने को मिल रही है। बीते 48 घंटे में जिले के न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि मौसम विशेषज्ञों ने आज से मौसम में फिर से परिवर्तन होने का अनुमान लगाया है। विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी 48 घंटों में तापमान में क्रमिक बढ़ोतरी के संकेत हैं। जिससे कोहरे में कमी के बाद 22 जनवरी से स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश भी हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, उक्त पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवा के दिशा परिवर्तन से जिले के तापमान में अगले 24-48 घंटों के दौरान 2-4 डिग्री की क्रमिक वृद्धि के आसार हैं। इसके बाद रात में चल रही शीतलहर से राहत मिल सकती है और 20 जनवरी के बाद कोहरा धीरे-धीरे समाप्त हो जाएगा।
इसी क्रम में सोमवार को जिले का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडे ने बताया कि रात में बादलों की छंटनी के बाद तापमान में फिर से गिरावट देखने को मिल सकती है। हालांकि तापमान में गिरावट के लिए अभी तीन से चार दिनों का इंतजार करना पड़ सकता है।