{"_id":"576197604f1c1b353611bd74","slug":"climate-becomes-better-after-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूंदाबांदी से मौसम सुहाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूंदाबांदी से मौसम सुहाना
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Wed, 15 Jun 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
बारिश के बाद बदला मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काले बादलों के बीच तेज हवा और बूंदाबांदी से बुधवार शाम मौसम सुहाना हो गया। लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। शहरी क्षेत्र में हल्की बारिश हुई। वहीं ग्रामीण इलाकों में तेज आंधी और पानी से छप्पर-टीनें उड़ गईं। मौसम में हुए इस बदलाव से तापमान में 4 डिग्री की गिरावट हुई। पारा 38 डिग्री रहा।
विज्ञापन
बुधवार सुबह तेज धूप के बाद दोपहर में अचानक ही मौसम में बदलाव होने लगा। आसमान में काले बादल छा गए। शाम होते होते मौसम नर्म होने लगा और बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों ने राहत महसूस की। जहां एक दिन पूर्व जिले का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पर अटका था, वहीं मौसम में आए बदलाव के बाद कुछ घंटों में ही तापमान 38 डिग्री पर आ गया। बूंदाबांदी से मौसम में आई ठंडक के बाद शाम को लोग बाहर घूमने निकले। बाजार में भी रौनक दिखाई दी।
विज्ञापन
शहरी क्षेत्र में बूंदाबांदी हुई तो सरसईनावर क्षेत्र में तेज आंधी के साथ कुछ देर पानी बरसा। आंधी में गांव के आसपास कई पेड़ टूट गए और घरों के बाहर रखी टीन और फूस के छप्पर उड़ गए। सैफई क्षेत्र में भी तेज पानी बरसा। चकरनगर क्षेत्र में मंगलवार देर शाम आई आंधी में ग्राम गढाकास्दा में एक दर्जन पेड़ टूट गए। सात बिजली के खंभे भी जमींदोज हो गए।
विज्ञापन