फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Lord Shri Hari Receives a Curse; Ravana Receives a Boon

Etawah News: भगवान श्रीहरि को मिला श्राप, रावण को वरदान

Fri, 09 Oct 2026 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 09 Oct 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Lord Shri Hari Receives a Curse; Ravana Receives a Boon
फोटो: 27:: रामलीला में भाई कुम्भकर्ण और विभीषण संग तपस्या करता रावण । स्रोत आयोजक
बसरेहर। बसरेहर में चल रही रामलीला में मोह और अभिमान के वशीभूत होकर देवर्षि नारद ने भगवान हरि को मृत्युलोक में जाने का शाप दिया। दूसरी ओर घनघोर तपस्या के बल पर रावण कुंभकर्ण और विभीषण ने ब्रह्मा जी से वरदान मांगे, रावण ने तीनों लोकों में राज्य स्थापित किया।
विज्ञापन


श्रीरामलीला महोत्सव में शुक्रवार को नारद मोह व रावण दिग्विजय लीला के मंचन का शुभारंभ ग्राम प्रधान अंकित दुबे ने भगवान श्री हरि की आरती करके किया। लीला में देवर्षि नारद की तपस्या से परेशान इंद्रदेव ने कामदेव से तपस्या भंग कराई।
विज्ञापन


इससे वह अभिमान के शिकार हो गए, विश्वमोहिनी को देखकर उनके मोहजाल में फंस गए। भगवान श्रीहरि ने नारद का मोहभंग किया तो उन्होंने श्रीहरि को मृत्युलोक में जाने का शाप दिया। रावण कुंभकर्ण और विभीषण ने तपस्या कर ब्रह्माजी से वरदान मांगे, इसके बाद रावण ने कुबेर सहित अन्य राजाओं को परास्त करके तीनों लोकों में राज्य स्थापित करके हाहाकार मचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर अध्यक्ष अनिल यादव, अवनीश यादव, मधुर, कपिल, अमर, भुवनेश पोरवाल, रोहित सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed