फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Clerk's death, fear of murder

Etawah News: एशिया पैसिफिक मास्टर गेम्स में चंद्र मोहन ने जीते तीन पदक

Sun, 21 May 2023 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 21 May 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Clerk's death, fear of murder
इटावा। एशिया पैसिफिक मास्टर गेम्स में तीन स्वर्ण पदक जीतने के बाद भारत आने पर चंद्र मोहन का जगह-जगह स्वागत हुआ।
विज्ञापन

शहर में कुनैरा निवासी व शूटर चंद्र मोहन तिवारी ने कोरिया में हुई एशिया पैसिफिक मास्टर गेम्स में तीन स्वर्ण पदक जीते। इसमें 28 देशों के एक हजार से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। शूटर चंद्र मोहन तिवारी ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व यह प्रतियोगिता हुई थी। उसमें उन्होंने 10 मीटर एयर राइफल, 50 मीटर प्रोन व 50 मीटर में बेहतर प्रदर्शन किया। शूटिंग में उनके साथ जापान, नॉर्वे, मंगोलिया, कोरिया और इटली के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। भारत आने पर एयरपोर्ट से लेकर इटावा तक जगह-जगह उनका स्वागत किया गया।

------------

ताइक्वांडो संघ के खिलाड़ियों का आर्मी अकादमी में चयन
इटावा। ताइक्वांडो संघ के खिलाड़ी अभिनव कुशवाहा (13) तथा रुद्राक्ष प्रताप (13) ने आर्मी चयन के लिए प्रस्थान किया। सचिव हिमांशु यादव ने जानकारी दी कि यह चयन रानीखेत (उत्तराखंड) स्थित कुमायूं रेजिमेंट केंद्र के बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी में आयोजित किए जा रहे हैं। जो कि भारतीय खेल प्राधिकरण तथा भारतीय सेना के संयुक्त प्रयास के तहत होंगे। इनका उद्देश्य कुशल भारतीय खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें वैश्विक स्तर पर मेडल जीतने के लिए प्रशिक्षण प्रदान करना है। बताया कि इस चयन प्रक्रिया के अंतर्गत शारीरिक परीक्षण, चिकित्सीय परीक्षण तथा कौशल परीक्षण जैसे कई चरणों से गुजरना पड़ा। बृहस्पतिवार को उनका चयन हुआ है।। कोषाध्यक्ष नबीला, सहसचिव हरी गोविंद सिंह तथा सदस्यों में रोहित द्विवेदी, श्याम जी सक्सेना, मो. रजिन हैदर ने बच्चों को सफल चयन की शुभकामनाएं दी हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed