फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Classical dance taught tricks

शास्त्रीय नृत्य के गुर सिखाए

Wed, 09 Dec 2015 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Wed, 09 Dec 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
Classical dance taught tricks
माउंट लिट्रा जी स्कूल में कथक नृत्य कार्यशाला में कक्षा 5 से इंटर तक की छात्राओं को कथक नृत्य का प्रशिक्षण दिया गया। कला तीर्थ इंस्टीट्यूट ऑफ परफार्मिंग आर्ट दिल्ली की ओर से आयोजित कार्यशाला में दूरदर्शन एवं टीवी की मशहूर कथक नृत्यांगना विद्या गौरी ने छात्राओं को कत्थक नृत्य की विशेषता बताई।
विज्ञापन



कार्यशाला का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। स्वयं सेवी संस्था ‘ स्पिक मैके’ के उपाध्यक्ष एसके शर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। विद्यालय की कैप्टन श्रद्धा यादव ने  विद्या गौरी को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन



कथक नृत्यांगना विद्या गौरी ने छात्र-छात्राओं को कथक नृत्य के बारे में भूमि प्रणाम तथा शास्त्रीय नृत्य के गुर सिखाए। विद्या गौरी ने छात्राओं को प्रशिक्षण देते हुए बताया कि व्यक्ति के हाव-भाव तथा अपने आकर्षण द्वारा छिपी हुई प्रतिभाओं को निखारना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रधानाचार्य डॉ धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि  स्वयं सेवी संस्था ‘ स्पिक मैके’ तथा शब्दम का मुख्य उद्देश्य संपूर्ण भारत में हिंदी का प्रचार प्रसार तथा कला संस्कृति के प्रति मौजूदा पीढ़ी का रुझान बढ़ाना है। इस दौरान अर्चना शुक्ला , प्रियंका सिंह व राजीव नयन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed