फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   classes may start from july

55 फीसदी अभिभावक जुलाई से स्कूल खोलने के पक्ष में

Wed, 23 Jun 2021 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
classes may start from july
इटावा। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने स्कूलों में कक्षा 9 से 12 तक की पढ़ाई शुरू करवाने को संभावनाएं तलाशना शुरू कर दिया है। पहली जुलाई से स्कूल खोलने के संबंध में अभिभावकों से रायशुमारी की जा रही है। विभाग की ओर से जारी प्रोफार्मा पर अभिभावकों की राय मांगी गई है। अभी तक 50 फीसदी से ज्यादा अभिभावक कोरोना नियमों का पालन करते हुए स्कूल खोले जाने पर सहमत हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से जिले के सभी 283 स्कूलों के छात्रों के अभिभावकों से इस बात पर राय मांगी गई है कि कक्षा 9 से कक्षा 12 तक की कक्षाएं शुरू की जाएं या नहीं। आधे से ज्यादा अभिभावकों ने विद्यालय खोले जाने पर सहमति जताई है। इस दौरान कोरोना के नियमों का पालन किया जाए। ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन इस सिलसिले में 45 हजार 356 अभिभावकों से राय मांगी गई थी। इनमें 25 हजार 712 अभिभावकों
विज्ञापन

ने सहमति प्रदान किए कि विद्यालयों को खोल दिया जाए। यह संख्या लगभग 55 फीसदी है। वर्तमान शिक्षा सत्र में अप्रैल से विद्यालयों को खोला नहीं गया है। अध्यापकों की रायशुमारी करके शासन को भेज दी गई है । जुलाई में हो सकता है कि यह विद्यालय खोल दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा ने बताया कि अभिभावकों की राय ली गई है। आगे शासन का जो भी आदेश होगा उसका पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed