{"_id":"656cc75b96742c8dbe0d2720","slug":"classes-expected-to-start-from-next-session-in-takha-iti-etawha-news-c-216-1-etw1004-5931-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: ताखा आईटीआई में अगले सत्र से कक्षाएं शुरू होने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: ताखा आईटीआई में अगले सत्र से कक्षाएं शुरू होने की उम्मीद
Sun, 03 Dec 2023 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sun, 03 Dec 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
इटावा। चार वर्षों से ताखा में बनी राजकीय आईटीआई के दिन अब बहुरने वाले हैं। शासन की ओर से आईटीआई को पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर चलाने के लिए संचालन की जिम्मेदारी हिंदुस्तान लेटेक्स नामक एजेंसी को दी गई है। अब अगले सत्र से यहां कक्षाएं शुरू होने की उम्मीद है।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ताखा का संचालन वर्ष 2018 से हो रहा है। निर्माण कार्य में देरी के कारण यहां की कक्षाएं इटावा के राजकीय आईटीआई परिसर में संचालित की जा रही हैं। 2020 में भवन बन गया था पर कक्षाएं राजकीय आईटीआई में ही चल रही हैं। यहां वर्तमान में 300 से ज्यादा छात्रों को 12 ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जाता है। नवनिर्मित आईटीआई के लिए प्रशिक्षकों व अन्य स्टॉफ के नए पदों का सृजन ही नहीं हुआ है। नियमतः यहां 30 अनुदेशक होने चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं है। इस कारण यहां 15 से 16 दिन ही छात्रों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
इस आईटीआई को पीपीपी मॉडल पर चलाने के लिए प्रदेश सरकार ने एजेंसी तय कर दी है। संचालन की जिम्मेदारी हिंदुस्तान लेटेक्स नामक एजेंसी को दी गई है। इसमें 30 फीसदी सीटें सरकारी व 70 फीसदी सीटें निजी संचालक के कोटे में रहेंगी। सरकारी कोटे से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रशिक्षुओं को सरकारी फीस ही चुकानी पड़ेगी।
विज्ञापन
वहीं, पाठ्यक्रम राज्य के अन्य पॉलिटेक्निक और आईटीआई के समान ही होगा। संस्थान में अगले सत्र से प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। राजकीय आईटीआई इटावा के प्रधानाचार्य डॉ. राजकुमार सिंह ने बताया कि अभी इस संबंध में उनके पास कोई जानकारी नहीं आई है। जैसे निर्देश प्राप्त होंगे उन्हीं के अनुरूप आगे की प्रक्रिया संपन्न करवाई जाएगी।