फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   civil line

रिटायर्ड शिक्षक के घर घुसकर मारपीट, लूट का प्रयास

Wed, 15 Dec 2021 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
civil line
इटावा। सिविल लाइन थानाक्षेत्र स्थित प्रोफेसर कालोनी में मंगलवार को एक सेवानिवृत्त शिक्षक के घर में घुसकर पांच लोगों ने जमकर उत्पात किया। महिलाओं से मारपीट की। उनके जेवरात लूटने का प्रयास किया। एक युवक को अगवा करने की कोशिश भी की गई। आस-पास के लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपी एक कार छोड़कर मौके से भाग निकले। वारदात के समय घर में सेवानिवृत्त शिक्षक की बेटी की विदाई की तैयारी चल रही थी। उसकी 13 दिसंबर को शादी हुई थी।
विज्ञापन

सिविल लाइन क्षेत्र स्थित केके डिग्री कालेज के सामने प्रोफेसर कॉलोनी निवासी रमाकांत तिवारी सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। उनकी बेटी दीक्षा की शहर के साईं उत्सव गार्डन में सोमवार को शादी थी। मंगलवार को दीक्षा की विदाई की तैयारी चल रही थी। रमाकांत के बेटे अमित ने बताया कि बहन की विदाई के दौरान बसरेहर के बहादुरपुर गांव निवासी सर्वेश दुबे और अशोक दुबे ने तीन अन्य साथियों के साथ उनके घर में धावा बोल दिया। आरोपियों ने बहन और अन्य महिलाओं के साथ मारपीट की। उनके जेवर लूटने का प्रयास किया। महिलाओं ने शोर मचाने पर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। यह देख आरोपियों ने उनके फुफेरे त्रिभुवन तिवारी उर्फ आशु को तमंचे के दम पर अगवा करने का प्रयास किया। इसी बीच कुछ लोगों के सूचना देने पर तमाम लोग घर पहुंच गए। इस पर आरोपी अपनी कार छोड़कर मौके से भाग गए।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों की कार को कब्जे में लिया है। अमित के मुताबिक मारपीट में दीक्षा को चोटें आईं हैं। दीक्षा का एक हार भी गायब है। पीड़ित परिवार ने बुधवार को एसएसपी से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराए जाने की मांग की। यह भी बताया कि आरोपी सर्वेश उनके ही मोहल्ले में किराए के मकान में रहता है। इस मामले में सीओ सिटी अमित कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
तीन लोगों पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट
भरथना। कोर्ट के आदेश पर स्थानीय थाना पुलिस ने बिजली विभाग के अवर अभियंता, मीटर रीडर समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है।
भरथना थाना क्षेत्र के कुतुबपुर गांव निवासी दलबीर सिंह ने कस्बा के मोतीगंज निवासी भरथना विद्युत कार्यालय में जेई गोविंद पोरवाल, नगला महीपत के मीटर रीडर विवेक कुमार व सौरभ कुमार पर आरोप लगाया है कि इन लोगों ने धोखाधड़ी कर फर्जी विद्युत बिल देने, मीटर बदलने व बकाया बिल को जमा करने के नाम पर 55 हजार रुपये हड़प लिए है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
------------
स्कूल से कैमरे चोरी
भरथना। थाना क्षेत्र के नगला केहरी ( बहारपुर) में स्थित श्री मुंशीलाल रामसेवक इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य अर्चना ने बताया कि मंगलवार की रात चोरों ने विद्यालय के कमरों के ताला तोड़कर दस सीसीटीवी कैमरे पार कर दिए। बुधवार को विद्यालय पहुंचने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई। पुलिस प्रधानाचार्य की तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

-----------
घटिया सामग्री लगाने का आरोप, हंगामा
जसवंतनगर। सुगंध नगर गांव के लोगों ने पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाई गई सड़क में घटिया निर्माण सामग्री प्रयोग किए जाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कुछ दिन पहले भावलपुर गांव से सुगंध नगर तक बनी सड़क उखड़ने लगी है। इसे लेकर गांव के बंजारा समुदाय के लोगों ने बुधवार को हंगामा किया। बंजारा समुदाय की एक महिला ने अपनी उंगलियों से पक्की सड़क खोदकर दिखाया। इसी गांव के अरविंद ने कहा कि सड़क बनाने में नाम मात्र का डामर प्रयोग किया गया है। बृजेंद्र उर्फ पिंकी ने कहा कि निर्माण के दौरान सड़क पर एक इंच भी गिट्टी नहीं डाली गई है। इसलिए सड़क जल्दी खराब हो रही है। बंजारा समाज के तेज सिंह, पवन, विकास, मुरली, दीपक, मोहित, राज, मनोज समेत तमाम लोगों ने प्रशासन अधिकारियों ने सड़क की जांच कराकर दोषी पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed