{"_id":"63519db0af985a25051e0f80","slug":"civic-etawah-news-knp724372770","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावाः बिजली फाल्ट समय से ठीक कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावाः बिजली फाल्ट समय से ठीक कराएं
विज्ञापन
विकास भवन में अधिकारियों के साथ बैठक करते सचिव अभिषेक प्रकाश। संवाद
- फोटो : ETAWAH
इटावा। अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास के सचिव अभिषेक प्रकाश ने कहा कि बिजली घर के फोन न उठने की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। बिजली फाल्ट समय से ठीक कराए जाएं। इसमें लापरवाही पर कार्रवाई होगी।
गुरुवार को विकास भवन में समीक्षा बैठक में बिजली विभाग के अभियंताओं से कहा कि कंट्रोल रूम में शिफ्ट के अनुसार ड्यूटी लगाएं। शिकायतों का रजिस्टर बनाकर उन्हें दर्ज करें। समय से शिकायतों का निस्तारण किया जाए। इसमें किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। सीएमओ से कहा कि सीडीओ से समन्वय स्थापित कर ब्लॉक स्तर पर भी गोल्डन कार्ड बनवाएं। कैंप लगवाकर यह काम किया जाए।
उन्होंने प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी को निर्देशित करते हुए कहा कि लॉयन सफारी के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु महत्वपूर्ण बिंदुओं को पोर्टल पर प्रदर्शित करें, जिससे आमजन को लॉयन सफारी के बारे में जानकारी हो सके। उन्होंने दैवीय आपदा से संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि अतिवृष्टि में किसी भी पीड़ित व्यक्ति का कोई मुआवजा शेष न रहे। बाढ़ से प्रभावित गांवों में सफाई, बिजली, सड़क की समुचित व्यवस्था कर ली जाए। एडीएम जयप्रकाश ने बताया कि सफाई व बीमारियों से बचाव के लिए दवाओं का छिड़काव करा दिया गया है। सभी गांवों में विद्युत आपूर्ति पूर्व की भांति शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
सचिव ने आगामी त्योहारों के तहत सभी मंदिरों, चौराहों, महापुरुषों की मूर्तियों की साफ-सफाई के निर्देश दिए। मलिन बस्तियों में सफाई अभियान चलाया जाएं। ताकि डेंगू, मलेरिया का खतरा कम हो सके। डीएम अवनीश राय, एसएसपी जय प्रकाश सिंह, सीडीओ प्रणता ऐश्वर्या, एडीएम जय प्रकाश, नगर मजिस्ट्रेट राजेंद्र प्रसाद, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी अतुलकांत शुक्ला, सीएमओ डॉ. गीताराम, डीआईओएस राजू राणा मौजूद रहे।