{"_id":"631343df2b1fe45f5a32cae3","slug":"civic-etawah-news-knp7160901101","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावाः यूरिया की कालाबाजारी, 60 रुपये महंगी दे रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावाः यूरिया की कालाबाजारी, 60 रुपये महंगी दे रहे
विज्ञापन
चकरनगर। प्राइवेट दुकानदार यूरिया की कालाबाजारी कर रहे हैं। 290 रुपये प्रति बोरी की यूरिया 60 रुपये ज्यादा लेकर 350 रुपये में दी जा रही है। किसानों की शिकायत पर अफसर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
इन दिनों बाजरे की फसल में यूरिया खाद देने का समय चल रहा है। किसान अपने खेतों में खड़ी फसल के खरपतवार की दवा का छिड़काव कर चुके हैं। अब फसल को यूरिया चाहिए। मांग बढ़ने के कारण दुकानदारों ने यूरिया के दाम भी बढ़ा दिए हैं। 60 रुपये प्रति बोरी इजाफा कर दिया है। क्षेत्रीय किसानों ने खाद की कालाबाजारी रोकने की मांग की है। सहसो गांव के किसान लल्ला तिवारी ने बताया कि यूरिया की जरूरत है और गांव का सरकारी किसान केंद्र पिछले 10 वर्षों से बंद पड़ा है। खाद की आपूर्ति के लिए उन लोगों को इधर-उधर जाना पड़ रहा है। खाद की बोरी 350 रुपये में मिल रही है।
क्षेत्र में कुल 10 सहकारी समितियां हैं। इनमें कुल पांच समितियां कुंदोल, सहसों, सिंडोस, करावली, गोहानी वर्ष 1997 से बंद है। चकरनगर, भरेह, बरेछा, वंसरी, नींवरी समितियां चालू हैं। जिला सहकारी बैंक प्रबंधक रूपेश सिंह राजावत ने बताया कि समितियों पर खाद उपलब्ध है। निर्धारित कीमत पर किसानों को खाद समय से उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। यदि कोई दुकानदार यूरिया की कालाबाजारी करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।