फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   civic

मांग बढ़ने पर दगा दे रही बिजली

Fri, 29 Apr 2022 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
civic
इटावा। गर्मी के साथ बिजली संकट भी बढ़ता जा रहा है। बिजली की मांग बढ़ने से फाल्ट में इजाफा हुआ है। फाल्ट सही करने के लिए दिन में कई-कई बार ब्रेकडाउन लिया जा रहा है। बिजली कटौती ने लोगों का सुख-चैन छीन लिया है। रातों की नींद उड़ गई है।
विज्ञापन

विभागीय अभियंताओं की मानें तो शहर में ही रोजाना 50 से अधिक फाल्ट हो रहे हैं। यदि पूरे जनपद की बात करें तो संख्या और ज्यादा बढ़ जाती है। फाल्ट सही होने में कम से कम आधा से पौन घंटे का समय लग जाता है। ऐसे में लोगों को काफी समस्या होती है। गुरुवार रात से शुक्रवार शाम तक कई मोहल्लों में फाल्ट होने से बिजली आपूर्ति बाधित रही। शुक्रवार दोपहर 12 बजे एक घंटे के लिए चौगुर्जी में कटौती की गई। अधिशासी अभियंता श्रीप्रकाश ने बताया शहर में काफी फाल्ट हो रहे हैं। जल्द से जल्द फाल्ट दुरुस्त कराने का प्रयास रहता है। केबिल बॉक्स जलने पर दो से तीन घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित होती है। विद्युत ट्रांसमिशन के एसडीओ भरत गौतम ने बताया इस समय जनपद में विद्युत लोड 2200 से लेकर 2300 मेगा यूनिट चल रहा है। रोजाना डेढ़ सौ से लेकर दो सौ मेगावाट यूनिट बढ़ा चल रहा है। दिन की अपेक्षा रात में पूरा लोड चल रहा है।
विज्ञापन

इकदिल में पिछले 24 घंटे में मात्र आठ घंटे बिजली आपूर्ति हो रही है। बृहस्पतिवार की रात लोगों को पूरी रात बिजली के बिना छतों पर घूम- घूम कर गुजारनी पड़ी। इस दौरान बिजली महज 10 मिनट को आई और ढाई से तीन घंटे की कटौती की जाती रही। बिजली कटौती से लोगों को काफी समस्या हो रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

महेवा में बिजली संकट से लोग बेहाल हैं। इस समय सीबीएसई की परीक्षाएं चल रही हैं। पांच मई से कानपुर विश्वविद्यालय की परीक्षाएं शुरू हो रहीं हैं। ऐसे में परीक्षार्थियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डॉ. हरी चौबे ने बताया बिजली न आने से काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। रामनरेश दुबे ने बताया बिजली समस्या को लेकर विभागीय आला अधिकारी जानबूझकर चुप्पी साधे हुए हैं। जेई कन्हैयालाल के अनुसार विद्युत कटौती शासन के निर्देश पर हो रही है।

जसवंतनगर में पिछले 15 दिनों से कस्बा व ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति में ज्यादा दिक्कत आ रही है। कस्बे को ज्यादा से ज्यादा 10 घंटे व ग्रामीण क्षेत्रों में आठ घंटे ही बिजली मिल पा रही है। इस वजह से पेयजल संकट है। किसान फसलों में पानी तक नहीं लगा पा रहे हैं। एसडीओ एके सिंह ने बताया शासनादेश के अनुसार शहरी क्षेत्र को 21 घंटे व ग्रामीण क्षेत्र को 15 से 18 घंटे विद्युत आपूर्ति दी जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed