{"_id":"6204086970990347be058d45","slug":"civic-etawah-news-knp679771751","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबादी क्षेत्र में नहीं होगी तोड़फोड़, बनेगा बाईपास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबादी क्षेत्र में नहीं होगी तोड़फोड़, बनेगा बाईपास
विज्ञापन
वार्ता के दौरान जानकारी देते सांसद प्रतिनिधि श्रीभगवान पोरवाल व अन्य
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरथना। इटावा-कन्नौज हाईवे के चौड़ीकरण को लेकर भरथना के आबादी क्षेत्र में तोड़फोड़ नहीं की जाएगी। बाईपास का निर्माण कराया जाएगा। इस संबंध में केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इटावा सांसद रामशंकर कठेरिया को पत्र के माध्यम से अवगत कराया है। मंत्रालय के इस निर्णय से भरथना के व्यापारियों और आमजन को राहत मिली है।
सांसद प्रतिनिधि श्रीभगवना पोरवाल ने बुधवार को नगर के आजाद रोड स्थित एडवोकेट निशांत पोरवाल के कार्यालय में पत्रकारों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सांसद डॉ रामशंकर कठेरिया के प्रयास से इटावा से कन्नौज जाने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग 91 ए पर भरथना नगर क्षेत्र अंतर्गत 700 मीटर सीसी मार्ग पर उपलब्ध चौड़ाई के सापेक्ष बिना किसी तोड़फोड़ के काम किया जाएगा। इस सबंध में सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग भारत सरकार के मंत्री नितिन गडकरी ने सांसद को पत्र भेजा है।
सांसद प्रतिनिधि ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 91ए पर भरथना चौराहा से कुदरकोट का करीब 40 किमी का मार्ग 7 से 10 मीटर चौड़ा किया जाना प्रस्तावित है। भरथना के आबादी क्षेत्र की कुल लंबाई पांच किमी है। आबादी क्षेत्र अंतर्गत 700 मीटर सीसी मार्ग है। भरथना आबादी क्षेत्र के भवन व प्रतिष्ठान स्वामियों को तोड़फोड़ से बचाए रखने के लिए क्षेत्र अंतर्गत पुरानी कलेक्टरी मार्ग जोकि गंगौरा-बझेरा,कुसुना, बेटियापुर,गोपियागंज, भोली,रमायन आदि गांव से निकली थी, उसी मार्ग पर बाईपास का निर्माण किया जाएगा। इस दौरान उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल संरक्षक दिवाकांत शुक्ला, अध्यक्ष विमल पोरवाल मौजूद थे।