फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   civic

नगर पालिका की गलती भुगत रही जनता

Wed, 02 Feb 2022 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
civic
अड्डा श्यामलाल में जलभराव से निकलता बाइक सवार - फोटो : ETAWAH
इटावा। नगर पालिका ने अड्डा श्यामलाल के पड़ोस वाले मोहल्ले में सड़क बनवाई, लेकिन नाला नहीं बनवाया। इस वजह से यहां के लोगों का जीवन नारकीय स्थिति में पहुंच गया। सड़क बनने से पड़ोस की कालोनी विनीत विहार के लोगों कोे तो सुविधा हो गई, लेकिन अड्डा श्यामलाल में जलभराव की समस्या हो गई। सड़क बनने से पानी निकलने का रास्ता बंद हो गया। नाला बंद होने से पानी महेरा फाटक मार्ग पर आकर जमा होने लगा। पहले सभी घरों का पानी छोटे-छोटे नालों से होकर रेलवे लाइन के नीचे बने नाले से निकल जाता था।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि तीन साल पहले तक यहां सड़क पर जलभराव की कोई समस्या नहीं थी। बरसात का पानी भी यहां जमा नहीं होता था। महेरा फाटक पार कर नगर पालिका ने विनीत विहार में सड़क का निर्माण करवाया था। नगर पालिका ने सड़क का निर्माण तो करवा दिया, लेकिन पानी निकलने के लिए नाला नहीं बनवाया। इस कारण महेरा फाटक मार्ग पर पानी भरने लगा। यह जल भराव अब वहां रहने वाले लोगों के लिए नासूर बन चुका है। लोगों का धंधा तो चौपट हो ही चुका है, साथ ही लोग अपना घर बेचकर यहां से पलायन करना चाहते हैं लेकिन अब उनके घरों को कोई खरीदने वाला भी नहीं मिल रहा है। स्थानीय अमित कुशवाहा ने बताया कि गंदा पानी सड़क पर जमा रहने से क्षेत्र में कई तरह की बीमारियां फैल रहीं हैं। कई बार प्रशासन और विधायक सहित कई नेताओं से समस्या के समाधान के लिए कहा लेकिन किसी हमारी गुहार नहीं सुनी। अब मजबूरी में हम लोगों ने अधिकारियों और नेताओं से कहना भी बंद कर दिया है।
विज्ञापन

श्याम लाल अड्डा के लोग कई बार अपनी समस्या को लेकर आए हैं। महेरा फाटक मार्ग पीडब्लूडी के अंतर्गत आता है। पीडब्लूडी अधिकारियों से बात की गई है। चुनाव बाद इस समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विनय मणि त्रिपाठी, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed