फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   civic

बजट में डूबे चंबल और यमुना के किसानों के अरमान

Wed, 02 Feb 2022 10:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
civic
आलू की फसल - फोटो : ETAWAH
इटावा। जिले में मुख्यत: आलू और धान की फसल होती है, लेकिन दोनों ही क्षेत्र में किसानों को मायूसी हाथ लगी है। यहां हर साल 20 हजार हेक्टेयर आलू की खेती की जाती है। किसानों का कहना है कि यमुना और चंबल के किनारे बसे किसानों पर रहमत नहीं बरसी। आलू आधारित उद्योगों की मांग इस क्षेत्र में लंबे अरसे से हो रही है। इस पर कोई काम नहीं हुआ। धान मिलों के पुनरुत्थान की कोई कोशिश नहीं हुई। खेती के पारंपरिक तरीकों को छोड़कर विविधीकरण तकनीकी अपनाने की तो बातें हर बजट में होती है। इससे किसानों का कोई भला नहीं होता।
विज्ञापन

जिले में रबी की प्रमुुख फसल आलू, गेहूं और सरसों है। आलू का उत्पादन बड़े पैमाने पर होता है। किसानों के पास औने-पौने दामों में आलू बेचने के अलावा कोई विकल्प नहीं होता। कोल्ड स्टोरेज में जरूरत के हिसाब से आलू रखा जाता है। इस क्षेत्र में आलू आधारित कोई उद्योग लग जाता तो आलू किसानों की मुंह मांगी मुराद पूरी हो जाती। यही हाल खरीफ की धान की फसल का है। खरीफ में बड़े पैमाने पर धान की फसल होती है। धान मिलें ज्यादातर बंद हो रहीं है। सरकार ने जब से लेवी का चावल लेना बंद किया धान मिलें एक के बाद एक बंद हो रही है। धान मिल उद्योग की भी कोई चर्चा नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed