फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   circus will be centre of attraction

सर्कस होगा आकर्षण का केंद्र

Tue, 06 Dec 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Tue, 06 Dec 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
circus will be centre of attraction
कलक्ट्रेट में पत्रकारों से बातचीत करते डीएम शमीम अहमद खान - फोटो : अमर उजाला
इटावा की गंगा जमुनी तहजीब और अपनी सांस्कृतिक विरासत के लिए विख्यात जनपद प्रदर्शनी इस बार 11 दिसंबर से शुरू होगी। प्रदर्शनी की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। 11 को शाम 4 बजे नुमाइश का उद्घाटन होगा। नुमाइश परिसर में नोटबंदी के असर से बचने को एटीएम का इंतजाम भी किया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को जिलाधिकारी शमीम अहमद खान ने कलक्ट्रेट में पत्रकारों से वार्ता के दौरान ये जानकारी दी। बताया कि नुमाइश का समापन 8 जनवरी को होगा। अगले वर्ष नुमाइश में हिंदी और उर्दू के दो सर्वश्रेष्ठ लेखकों को एक-एक लाख रुपये देकर सम्मानित किया जाएगा। इस वर्ष नुमाइश में बड़ा रेमन सर्कस आ रहा है जो आकर्षण का केंद्र होगा। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले लग रहे है। एक शाम बच्चों के नाम नया कार्यक्रम होगा। इसके अलावा विज्ञान प्रदर्शनी, शूटिंग प्रतियोगिता, एडवेंचर स्पोर्टस, लोकरंग, म्यूजिक कांफ्रेंस एवं कामेडी नाइट, महिला सम्मेलन, कल्चरल नाइट, टैलेंट शो, बालीवुड धमाल, अखिल भारतीय दंगल, मुशायरा, कव्वाली, पुस्तक प्रदर्शनी और संगीत सम्मेलन भी होगा। इस बार नुमाइश की स्मारिका का प्रकाशन कराने का भी निर्णय लिया गया है। एसएसपी शिवहरि मीणा ने कहा नुमाइश में सुरक्षा व्यवस्था बेहतर रहेगी। प्रेसवार्ता में एडीएम जितेंद्र सिंह, सीडीओ पीके श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट जगतपाल सिंह, एसडीएम और प्रदर्शनी जनरल सेक्रेटरी सुभाष प्रजापति भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed