फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   chunav

बुजुर्गों का वोट डलवाने घर आएंगे मतदान कर्मी

Fri, 04 Feb 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
chunav
इटावा। यदि आपकी उम्र 80 साल या इससे अधिक है तो वोट कैसे डालेंगे यह सोचकर परेशान न हों। निर्वाचन आयोग ने इसकी व्यवस्था कर दी है। मतदान कर्मी आपके घर पर मतपत्र लेकर पहुंचेंगे और वीडियोग्राफी करते हुए वोट डलवाएंगे। गोपनीयता के लिए आपके वोट को लिफाफा में सील कर रखा जाएगा। मतगणना के दिन उसे भी टेबल पर गिना जाएगा।
विज्ञापन

जिले में ऐसे करीब 1668 मतदाता चिन्हित हैं। तीनों विधानसभाओं में बीएलओ के माध्यम से ऐसे बुजुर्ग मतदाताओं की पहचान कराने के बाद उन्हें सूचीबद्ध किया गया है। जसवंत नगर विधानसभा क्षेत्र में 452 मतदाताओं के लिए 26 पोलिंग पार्टियां, इटावा में 602 मतदाताओं के लिए 22 और भरथना सुरक्षित में 614 मतदाताओं के लिए 24 पोलिंग पार्टियां लगाई गई हैं। हर पोलिंग पार्टी में एक पीठासीन अधिकारी और एक प्रथम मतदान अधिकारी होंगे। सुरक्षा बल भी साथ में रहेगा। बुजुर्ग मतदाता के यहां मतदान प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी होगी। इसके लिए नौ फरवरी और 16 फरवरी की तिथि तय की गई है। इन दोनों तिथियों में घर-घर जाकर मतदान कर्मी बुजुर्ग मतदाताओं से मतदान कराएंगे। किसी कारणवश कोई छूट गया तो उसके लिए 10 फरवरी और 17 फरवरी को फिर से टीमें घर पहुंचेंगी। मतदान टीमें प्रात: सात बजे से इस प्रक्रिया में लग जाएंगी।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी उदयनारायण ने बताया कि इन मतपत्रों को सील बंद कर जिला कोषागार के डबल लॉक में रखा जाएगा। इसके बाद 10 मार्च को होने वाली मतगणना में इन पत्रों की गिनती होगी। उन्होंने बताया कि इस मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां निर्धारित तिथि को विकास भवन से रवाना होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed