फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Child-lifter dies of heart attack in jail

Etawah News: बच्चा चोरी के आरोपी की जेल में हार्टअटैक से मौत

Thu, 26 Feb 2026 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Child-lifter dies of heart attack in jail
इटावा। नंदन कानन एक्सप्रेस में एक माह पहले महिला को नशीला लड्डू खिलाकर 10 माह के बच्चा चोरी करवाने वाले आरोपित की बुधवार को हार्टअटैक से मौत हो गई। जीआरपी पुलिस ने घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके से ही वह जेल में बंद था।
विज्ञापन

बच्चा चोरी मामले में गिरफ्तार गौतमबुद्ध नगर के रहने वाले अशोक कुमार प्रजापति (42) करीब एक महीने से जेल में बंद था। सोमवार को अचानक सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ हुई। जेल डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार दिया लेकिन हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई। बाद में शव पोस्टमार्टम को भेज परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

बता दें कि 14 जनवरी को अलीगढ़ के थाना क्वार्सी के जीवनगढ़ पुलिया के पास स्थित मुहल्ला धोर्रामाफी के मोहम्मद राजू खान की पत्नी मुन्नी बेगम अपने 10 माह के बेटे इब्राहिम को लेकर नंदन कानन एक्सप्रेस से अपने मायके झारखंड के कोडरमा जा रही थी। इस दौरान सोनू ने महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर उसका बच्चा चोरी कर लिया था। जीआरपी ने घटना के छह दिन बाद दंपती समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed