फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Chief Minister Yogi Adityanath reached Etawah up

इटावा में बोले मुख्यमंत्री- 10 साल से कम आयु वाले बच्चों के अभिभावकों का जल्द होगा वैक्सीनेशन

Sat, 22 May 2021 11:43 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 22 May 2021 11:43 AM IST
सार

सीएम योगी आदित्यनाथ अखिलेश यादव के गढ़ इटावा पहुंचे। भाजपा शासन में पहली बार मुख्यमंत्री योगी सैफई आए हैं।

विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath reached Etawah up
इटावा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना महामारी में इलाज की व्यवस्था आदि का जायजा लेने शनिवार को इटावा पहुंचे। मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर 11:15 बजे हेलीपैड पर उतरा। यहां से वह कार में सैफई उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय पहुंचे। यहां नए बन रहे 1000 प्रति मिनट लीटर के ऑक्सीजन के प्लांट को देखने गए। इस प्लांट का निर्माण कार्य 18 मई तक पूरा हो जाना था लेकिन अभी तक नहीं हुआ इसपर उन्होंने नाराजगी जताई। साथ ही प्लांट के निर्माण को जल्द पूरा कराने को कहा।
विज्ञापन


इसके बाद मुख्यमंत्री ने कोविड अस्पताल और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय में ही अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी के कार्य की सराहना की।
विज्ञापन


पत्रकारों से वार्ता में मुख्यमंत्री ने विपक्षियों पर तंज कसते हुए कहा कि पहले जो लोग वैक्सीन का विरोध कर रहे थे अब खुद भी लगवा रहे हैं। लोग अब वैक्सीन के समर्थन में आ गए हैं। यह सुरक्षाकवच है। निश्चित रूप से वैक्सीन सभी को लगवानी चाहिए। मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि कोविड की संभावित तीसरी लहर से पहले 10 साल से कम उम्र के बच्चों के माता-पिता काे टीका लगवा देंगे, इससे बच्चों पर खतरा कम होगा। कहा कि इस माह के अंत तक दूसरी लहर खत्म होने की उम्मीद है और तीसरी लहर को रोकने के लिए प्रदेश में तैयारी तेज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हैवरा में लगाए गए 100 सफाई कर्मचारी 
सैफई ब्लॉक के हेवरा गांव की साफ सफाई के लिए शुक्रवार को 100 सफाई कर्मचारी लगाए गए थे। बीडीओ खुद गांव की गलियों में दौड़ लगाते दिखे। अमर उजाला टीम दोपहर में हैवरा पहुंची। एक-एक गली में कई-कई सफाई कर्मचारी सफाई करते दिखे। मुख्यमार्ग से लेकर गलियों व नालियों की साफ सफाई की जा रही थी। प्राथमिक विद्यालय में ग्राम पंचायत सचिव वर्षा, लेखपाल, बीडीओ मौजूद थे। अधिकारी ग्राम पंचायत की आबादी, परिवारों की संख्या, कोरोना पॉजिटिव मिले लोगों की संख्या की जानकारी करने में लगे रहे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की तीन टीमें 513 घरों में जाकर संक्रमित मरीजों का ब्योरा लेने के साथ जांच करतीं रहीं। गांव में क्वारंटाइन सेंटर को भी दुरुस्त कर दिया गया। निवर्तमान प्रधान और नवनिर्वाचित प्रधान भी अधिकारियों के साथ खड़े नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed