फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Chhath festival begins by offering arghya to the sun

सूर्य को अर्घ्य देकर छठ महापर्व शुरू

Mon, 08 Nov 2021 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Chhath festival begins by offering arghya to the sun
इटावा। चार दिन मनाए जाने वाले छठ महापर्व का सोमवार को बडे़ ही धूमधाम से शुरुआत हुई। पहले दिन व्रती महिलाओं ने घर में नहाय खाय से शुरुआत करते हुए सूर्य देवता को अर्घ्य देकर छठ व्रत का संकल्प लिया।
विज्ञापन

इस मौके पर महिलाओं ने सिंदूर को नाक से लेकर मांग को भरा। समारंभा फाउंडेशन की अध्यक्ष व व्रती ऋचा राय ने बताया कि नहाय खाय में छठी माता कात्यायनी यानी योगमाया की पूजा की जाती है।
विज्ञापन

पहले दिन स्वच्छता का विशेष महत्व होता है। बताया कि घर की स्वच्छता से लेकर शरीर और मन की स्वच्छता बहुत जरूरी होती है। मुख्य भोजन लौकी की सब्जी, चावल और चने की दाल ग्रहण करने के साथ ही 36 घंटे का छठ महापर्व शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि इस दौरान 24 घंटे में सिर्फ एक बार खाना खाया जाता है। मंगलवार को खरना का व्रत होता है, इसमें खीर और रोटी खाई जाती है और परिवार के लोग भी यही खाते हैं।

बुधवार को उगते सूर्य को नदी, पोखर या नहर अथवा घर के बाहर गड्ढा खोदकर भरे जल में खड़े होकर सूप में प्रसाद सामग्री के साथ अर्घ्य देकर निर्जल व्रत शुरू होगा, जो बृहस्पतिवार को अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत पूरा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed