फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Chen 's looted

समाजवादी छात्रसभा के पूर्व जिलाध्यक्ष की चेन लूटी

Mon, 14 Dec 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो अमर उजाला, इटावा Updated Mon, 14 Dec 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
Chen 's looted

विज्ञापन

इटावा। समाजवादी छात्रसभा मैनपुरी के पूर्व जिलाध्यक्ष रौली यादव के गले से पल्सर सवार लुटेरों ने चेन लूट ली। वारदात को दिन दहाड़े जेल रोड पर अंजाम दिया गया। लुटेरों में से एक को लूट के शिकार युवक ने पहचान भी लिया। वह पहले भी सपा नेता पर हमला कर चुका है। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मैनपुरी के करहल थाना के मोहल्ला काजी निवासी रौली यादव नगर की शांति कालोनी में रहते हैं। सोमवार को रौली ग्राम भूटा थाना ऊसराहार निवासी मामा ब्रजेंद्र सिंह के साथ तहसील गया था। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे जब दोनों बाइक से शांति कालोनी वापस जा रहे थे तो जेल रोड पर पीछे से आए पल्सर सवार दो लुटेरों ने रौली के गले से झपट्टा मारकर सोने की चेन खींच ली और बाइक मोड़कर भागने लगे। बाइक पर पीछे बैठे लुटेरे को रौली ने पहचान लिया।

विज्ञापन


रौली ने भी चिल्लाते हुए बाइक से लुटेरों को पकड़ने का प्रयास भी किया। बाद में पुलिस को 100 नंबर पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वारदात के बारे में मालूमात की। सिविल लाइन थाना में रौली यादव ने नाजिम पुत्र साबिर निवासी मोहल्ला मनिहारिन थाना करहल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


  दर्ज रिपोर्ट में कहा गया कि आरोपी नाजिम शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ कई मामले भी दर्ज हैं। रौली ने बताया कि नाजिम गत फरवरी में भी उसके ऊपर हमला कर चुका है और आज भी चेन लूटकर भागते समय जान से मारने की धमकी दी है। सिविल लाइन थानाध्यक्ष राधा मोहन द्विवेदी ने बताया कि नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को शातिर अपराधी बताया गया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed